-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Rebel Tmc Mps To Stake Claim As Real Tmc Before Speaker
TMC में महासंग्राम: 15 जून को शक्ति प्रदर्शन करेंगे बागी सांसद, असली टीएमसी पर होगा फैसला
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
TMC MP Jagadish Barma: टीएमसी के सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को दावा किया कि वे 19 सांसदों के साथ सोमवार, 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर असली TMC होने का दावा पेश करेंगें।

TMC सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया (सोर्स-सोशल मीडिया)
TMC MP Jagadish Barma Basunia Statement: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के बीच अंदरूनी कलह जगजाहिर है। हार के बाद से ही टीएमसी पार्टी कई संकटों का सामना कर रही है। कभी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर एफआईआर तो कभी अपने ही नेताओं का विरोध….पार्टी के अस्तिव के लिए खतरा बनता जा रहा है। खबर के मुताबिक अब पार्टी में दो गुट बन चुका है। एक गुट तो पार्टी के समर्थक है उनका दावा है कि वह टीएमसी पार्टी और ममता बनर्जी का साथ कभी नहीं छोंडेंगे।
इसी बीच बागी सांसदों ने दावा किया है कि वे 15 जून को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे और खुद को असली टीएमसी गुट साबित करने का दावा पेश करेंगे। बागी सांसदों में शामिल पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि 15 जून को सभी बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने असली टीएमसी होने का दावा पेश करने वाले हैं।
15 जून को दिल्ली जाएंगे बागी सांसद
मीडिया से बात करते हुए टीएमसी के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने सोमवार को मिलने का समय दिया है। अगर ओम बिरला के पास समय होगा तो वह जरूर मिलेंगे। सभी सांसद उनसे मिलने कल दिल्ली जा रहे हैं। जहां रविवार 14 जून को सभी सांसदों की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक होगी। उसके बाद सभी 15 जून को स्पीकर से मिलने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
पश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
#WATCH | Delhi: Rebel TMC MP Jagadish Barma Basunia says, "We have been given a date for Monday (15th June) (for meeting with Lok Sabha Speaker). All (rebel) MPs will go to him, all of they are coming to Delhi tomorrow. A meeting of all MPs with CM (Suvendu Adhikari) will be held… pic.twitter.com/2I1TKdRNNe — ANI (@ANI) June 12, 2026
बैठने के लिए अलग जगह की करेंगे डिमांड
एमपी जगदीश बर्मा ने कहा कि हमने असली TMC गुट बनाया है। अधिकतर सांसद हमारे साथ हैं। लोकसभा स्पीकर को हमें इसी रूप में मान्यता देनी होगी। बैठने के लिए भी हम बाकी TMC से अलग जगह बैठने की मांग करेंगे। जगदीश बर्मा ने दावा किया कि कल्याण बनर्जी भी आज कल ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बात कर रहे हैं.. तो हो सकता है कि वह भी बागी गुट में शामिल हो जाए।
यह भी पढ़ें- TMC में बड़ा विस्फोट: 64 विधायकों के साथ बागी खेमे ने ठोकी ताल, ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- फ्लोर टेस्ट का दें आदेश
कीर्ति आजाद ने लगाया सांसदो को उकसाने का आरोप
कूच बिहार सांसद बर्मा ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिसमें आजाद ने सांसदों को दल-बदलने के लिए उकसाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कीर्ति आजाद झूठ बोल रहे हैं। हम 19 सांसद हैं उनका ऐसे आरोप लगाना सही नहीं है।
बता दें कि कीर्ति आजाद ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस के माध्यम से दलबदल कराने की कोशिश का आरोप लगाया था। कीर्ति आजाद ने दावा किया था कि गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन लोटस चल रहा है। जिसमें सांसदों को उकसा कर पार्टी बदलने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कोशिश कामयाब नही हो रही है।
Rebel tmc mps to stake claim as real tmc before speaker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jul 14, 2026 | 07:46 PMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
Jul 14, 2026 | 07:39 PMमहाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
Jul 14, 2026 | 07:35 PM‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
Jul 14, 2026 | 07:27 PMबांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
Jul 14, 2026 | 07:26 PMराम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














