-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indian Hockey Team Victory For The 5th Time In Asian Champions Trophy
भारतीय टीम की एकजुटता, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में 5वीं बार जीत
- Written By: मृणाल पाठक
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने चीन को पछाड़ कर एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। खेल के सभी पहलुओं में भारतीय टीम ने अपनी कुशलता व महारत सिद्ध कर दी है। दक्षिण कोरिया, मलयेशिया में हॉकी आर्थिक तंगी का शिकार बन गई है।

(डिजाइन फोटो)
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने चीन को पछाड़ कर एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। खेल के सभी पहलुओं में भारतीय टीम ने अपनी कुशलता व महारत सिद्ध कर दी है। दक्षिण कोरिया, मलयेशिया में हॉकी आर्थिक तंगी का शिकार बन गई है। भारत ने केवल एशियाई टीमों को ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया और यूरोपीय टीमों को भी हटाया है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के कुशल नेतृत्व और टीम की एकजुटता से भारत रिकार्ड कायम करते हुए 5वीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल हुआ।
फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक व तनावपूर्ण था। चीन की टीम ने कड़ी चुनौती पेश की थी जिससे गोल कर पाना आसान नहीं था। अंततः जुगराज सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से भारत ने चीन को 1-0 से हराया। पेरिस ओलंपिक में 10 गोल करनेवाले कप्तान हरमनजीत सिंह ने अपने खेल से सहयोगियों को लगातार प्रभावित किया। भारत ने एशियाई चैंपियनशिप में कुल 26 गोल किए जिनमें से 7 गोल अकेले हरमनप्रीत ने दागे। उन्होंने सारे गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए। भारत लंबे समय से पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ की कमी से जूझता रहा।
यह भी पढ़ें- जनगणना की चुनौती, निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन भी होगा
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
पुराने खिलाड़ियों में पृथीपाल सिंह, बलबीरसिंह के नाम मशहूर थे। धनराज पिल्ले पर भी भारत को बहुत भरोसा था। लेस्ली वलाडियस भी शानदार खिलाड़ी थे। इतने पर भी समय के साथ प्राने खिलाड़ी रिटायर होते हैं और टीम में नए चेहरों के साथ बदलाव आता है। भारत में आमतौर पर पंजाब, झारखंड व यूपी में हॉकी ज्यादा खेली जाती है। ध्यानचंद और रूपसिंह के जमाने में हॉकी का स्वर्णयुग था। ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता था। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में ध्यानचंद की हॉकी स्टिक से चॉल चिपके रहता देखकर और उनकी ड्रिबलिंग से हिटलर भी चकित रह गया था।
उसने यह देखने के लिए ध्यानचंद की हॉकी स्टिक मांगी थी कि कहीं उसमें कोई चुंबक तो नहीं लगा है। हिटलर ने ध्यानचंद से यह भी कहा था कि जर्मनी आ जाओ, तुम्हें अपनी फौज का फील्ड मार्शल बना देता हूं। केडी सिंह बाबू भी नामी हॉकी खिलाड़ी थे। हॉकी टीम की असली ताकत उसकी एकजुटता और खिलाड़ियों का एक-दूसरे पर भरोसा होना है। इसी से सफलता मिलती है। परंपरागत भारतीय हॉकी शैली में कलाई का कौशल देखने को मिलता था और हमारे खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को छकाते थे। बाद में हॉकी पर यूरोपीय शैली हावी हो गई और ताकत के साथ लंबे शॉट मारे जाने लगे। भारतीय खिलाड़ियों ने स्वयं को उस शैली में भी डाल लिया।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Indian hockey team victory for the 5th time in asian champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Money Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PM12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
Jul 11, 2026 | 11:01 PMचलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














