-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Medical Waiting Sheds Construction Halted Funding Issue
मेडिकल में 3 प्रतीक्षा शेड्स का निर्माण रुका, वृक्ष कटाई की अनुमति न मिलने और निधि अटकने से काम ठप
- Written By: आंचल लोखंडे
Construction Halted Issue: नागपुर मेडिकल में 8 में से 3 प्रतीक्षा शेड्स का निर्माण वृक्ष कटाई की अनुमति और निधि रुकने के कारण ठप है। हाई कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

मेडिकल में 3 प्रतीक्षा शेड्स का निर्माण रुका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Medical Waiting Sheds: नागपुर मेडिकल परिसर में मरीजों के रिश्तेदारों के लिए प्रस्तावित 8 प्रतीक्षा शेड्स के निर्माण में अभी भी अपेक्षित तेजी नहीं आ सकी है। हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद 3 शेड्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हाई कोर्ट ने 5 मार्च 2024 को इन प्रतीक्षा शेड्स के निर्माण के आदेश दिए थे।
एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन न होने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद कोर्ट ने मेडिकल के डीन को 21 मार्च 2025 तक शेड्स के लिए स्थान चयन और सीमांकन पूरा करने का निर्देश दिया था, साथ ही यह भी संकेत दिया था कि यदि देरी हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए समिति गठित की जाएगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य में कुछ तेजी आई थी।
निधि का संकट
न्यायालयीन मित्र अधिवक्ता अनूप गिल्डा ने जानकारी दी कि 8 में से 5 प्रतीक्षा शेड्स का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन शेष 3 शेड्स का कार्य वृक्ष कटाई की अनुमति न मिलने के कारण शुरू नहीं हो सका है। निर्माण के लिए निधि का अटकना भी बड़ी समस्या है। सुनवाई के दौरान एनएमआरडीए के वकील अधिवक्ता सुधीर पुराणिक ने कोर्ट को बताया कि कुल निर्माण लागत 48 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार ने पहले चरण में केवल 20 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
अधिवक्ता पुराणिक ने बताया कि ठेकेदार ने अपने स्वयं के खर्च से 20 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। शेष निधि तुरंत जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध भी उन्होंने किया। कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़े: हर आदिवासी बस्ती तक पहुंचेगा विकास, बिरसा मुंडा जयंती समारोह में बोले आदिवासी विकास मंत्री ओराम
सुविधाओं और समस्याओं पर रिपोर्ट तलब
हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी जानकारी मांगी है कि जो प्रतीक्षा शेड्स पूर्ण हो चुके हैं, उनमें कौन-कौन सी जनसुविधाएं उपलब्ध हैं। कोर्ट ने पीने के पानी की सुविधा, पंखे, प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी हलफनामे के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अदालत मित्र गिल्डा को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे मेडिकल परिसर का दौरा करें और वहां की प्रत्यक्ष समस्याओं का निरीक्षण कर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Nagpur medical waiting sheds construction halted funding issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMHanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
Aug 08, 2026 | 11:13 AM29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 11:12 AMGold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Aug 08, 2026 | 11:05 AMसंत गुरु रविदास के विचारों से बनेगा समरस और सशक्त समाज, छत्रपति संभाजीनगर में BJP का वंदन कलश वितरण समारोह
Aug 08, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














