- Hindi News »
- India »
- Ncert Includes Sindoor Operation Gallantry Story In Syllabus
नौनिहाल से नौजवान तक पढ़ेंगे ‘सिंदूर’ की शौर्यगाथा, NCERT ने सिलेबस में शामिल किया मॉड्यूल
Operation Sindoor in NCERT Syllabus: एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पाठ्यक्रम में शामिल किया है। यह सप्लीमेंट्री सामग्री के तौर पर पढ़ाया जाएगा। इसे कक्षा 3 से 12 तक के छात्र पढ़ सकेंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

ऑपरेशन सिंदूर (सांकेतिक तस्वीर- सोशल मीडिया)
NCERT New Module: एनसीईआरटी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। यानी अब इसे एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। इसे कक्षा 3 से 12 तक की किताबों में पढ़ाया जाएगा। इस मॉड्यूल के जरिए छात्रों को मां भारती के वीर सपूतों की शौर्यगाथा को और साहस का स्मरण होगा।
इस मॉड्यूल में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी। बल्कि यह शांति स्थापना के लिए उठाया गया एक कदम भी था। इसमें यह भी बताया गया है कि यह ऑपरेशन उन लोगों के सम्मान को बहाल करने का एक प्रयास भी था जिन्होंने अपनी जान गंवाई थी।
NCERT के मॉड्यूल में क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर के लगभग तीन महीने बाद, इसे पूरक सामग्री के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इस मॉड्यूल में कहा गया है कि पाकिस्तान भले ही पहलगाम हमले में अपनी सीधी संलिप्तता से इनकार करता है, लेकिन यह पाकिस्तानी सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के सीधे आदेश पर किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
NCERT की किताबों से अब गायब होंगे कार्टून? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद छिड़ा बड़ा संग्राम
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
भारतीय सेना ने किया था तांडव
एक मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर का विवरण भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागीं। इसके अलावा हवाई हमले भी किए गए। भारतीय वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
भारत ने दुनिया को दिया था संदेश
गौरतलब है कि, भारत सरकार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहले भी यह कहती रही है कि यह ऑपरेशन किसी भी तरह से पाकिस्तान को नहीं, बल्कि आतंकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए था। यही संदेश लेकर भारत से सर्वदलीय डेलिगेशन दुनिया के कोने-कोने में भी गया था।
पहलगाम में हुआ था बर्बर हमला
पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन वैली में निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया था। इस बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। हमले के दौरान आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म देखकर गोलियां बरसाईं थी।
यह भी पढ़ें: इस ‘आसमानी अफलातून’ ने उड़ाए थे 4 अमेरिकी फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना से चंद दिनों बाद होगा रिटायर
इस जघन्य आतंकी हमले के बाद 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, बहावलपुर और मुरीदके स्थित 9 आंतकी ठिकानों पर हमला किया था। भारतीय सेनाओं के इस संयुक्त अभियान को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर 100 आतंकियों को मार गिराया गया था।
Ncert includes sindoor operation gallantry story in syllabus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














