-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Important Events In History On 7 June
सात जून का इतिहास: आज के दिन ही शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का हुआ था निधन, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली।

7 जून का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास न सिर्फ अपने में घटनाओं को समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से आप बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। सात जून का दुनिया के सात अजूबों में शुमार संगमरमरी इमारत ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली। शाहजहां ने उनकी याद में आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर का मोहब्बत का अजीम मुजसम्मा तामीर करवाया, जिसे मुमताज के नाम पर ताजमहल का नाम दिया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में सात जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631 – मु्गल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। मुमताज ने 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में दम तोड़ा।
1780 – लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।
1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1967- छह दिवसीय युद्ध के दौरान इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे।
1971 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।
1974 – टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।
1975 – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल को इसका प्रतीक चिह्न बनाया गया।
1979 – भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
1995 – अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।
1997 – महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2000 – एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004 – इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 – नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
2006 – जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।
सम्बंधित ख़बरें
ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा
विदेशी इन्फ्लुएंसर के ताजमहल के पीछे यमुना के VIDEO पर बवाल, पर्यटन उद्यमी बोले- ‘देश की छवि हो रही धूमिल’
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
30 जून का इतिहास: जब पहली बार कॉमिक्स की दुनिया में नजर आया सुपरमैन
2017- म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 112 लोगों की मौत।
2024: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफलतापूर्वक जोड़ा।
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
Important events in history on 7 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMपीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
Jul 01, 2026 | 08:55 PMइंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
Jul 01, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














