

30 June Historical Events: 30 जून का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। यह तारीख खासतौर पर बच्चों और कॉमिक्स प्रेमियों के लिए बेहद यादगार मानी जाती है। वर्ष 1938 में इसी दिन दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो सुपरमैन ने पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके बाद यह काल्पनिक सुपरहीरो देखते ही देखते दुनिया भर के बच्चों और युवाओं का पसंदीदा किरदार बन गया। अपनी अद्भुत शक्तियों, न्यायप्रियता और मानवता की रक्षा के संदेश के कारण सुपरमैन आज भी लोकप्रिय संस्कृति का एक अमिट प्रतीक बना हुआ है।
1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंका।
1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया।
1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2019: उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप।
2024 : पश्चिमी तुर्किये में एक टैंक में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 63 घायल।
2025: तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 34 घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)