1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था 'वन नेशन, वन टैक्स'

GST Implementation India: 1 जुलाई भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन 2017 में पूरे देश में जीएसटी लागू हुआ, जिसने कई अप्रत्यक्ष करों को एकीकृत कर GST व्यवस्था की शुरुआत की।
Why is July 1st special? 'One Nation, One Tax' was implemented on this very day.
(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

One Nation One Tax: देश और दुनिया के इतिहास में 1 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। 1 जुलाई 2017 को केंद्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू की।

इसे देश की कर व्यवस्था में अब तक के सबसे बड़े सुधारों में से एक माना जाता है। जीएसटी लागू होने के साथ ही केंद्र और राज्यों के अनेक अप्रत्यक्ष करों को एकीकृत कर 'वन नेशन, वन टैक्स' की अवधारणा को अमल में लाया गया, जिससे कर प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और एकीकृत बनी।

देश-दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए 'सिंध डाक' नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

2020: हांगकांग पुलिस ने नये सुरक्षा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी की।

2022 : यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा में रूस के मिसाइल हमले में 19 लोगों की मौत।

2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत।

2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को दस विकेट से हराया।

2025: थाईलैंड की अदालत ने प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनवात्रा को निलंबित किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com