- Hindi News »
- Special Coverage »
- Horrible Atrocities On Children Of Minority Communities Like Hindus And Christians In Pakistan
संपादकीय: अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, पाकिस्तान में बाल अधिकारों का दमन
Pak children from minority communities- पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों पर भयानक अत्याचार हो रहा है।उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनाए जाने की घटनाएं हो रही हैं।
- Written By: दीपिका पाल

पाकिस्तान में बाल अधिकारों का दमन (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों पर भयानक अत्याचार हो रहा है।उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बनाए जाने की घटनाएं हो रही हैं।इन समुदायों की बालिकाओं का अपहरण कर उनका बूढ़े मुस्लिमों से निकाह करा दिया जाता है।यह बात स्वयं पाकिस्तान के बाल अधिकारों के राष्ट्रीय आयोग (एनसीआरसी) ने अपनी रिपोर्ट में कही।ऐसी हरकतों की वजह से पिछले कुछ दशकों में वहां हिंदू व ईसाई आबादी तेजी से घट गई है।अल्पसंख्यक समुदाय का जीना मुहाल हो गया है।दर्जनों गुंडे आकर किसी हिंदू या ईसाई का घर घेर लेते हैं और लड़की का अपहरण कर ले जाते हैं।
पुलिस भी ऐसे मामलों की अनदेखी करती है।पाकिस्तान के पंजाब व सिंध प्रांत में ऐसी घटनाएं ज्यादा हुआ करती हैं।क्रिश्चियन डेली इंटरनेशनल ने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की ताकि वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के बुरे हालात के बारे में पता चल सके।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जनवरी 2022 से सितंबर 2024 के बीच 547 ईसाई, 32 हिंदू, 2 अहमदिया व 2 सिख बालिकाओं का अपहरण हुआ।कानून लागू करने के प्रति लापरवाही तथा मुस्लिम समुदाय का भारी दबाव होने से अल्पसंख्यकों की कोई सुनवाई नहीं होती।पाकिस्तानी अधिकारी भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं देते।पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे कक्षा में पहली कतार में बैठने या सवाल पूछने की हिम्मत नहीं दिखा पाते।
सम्बंधित ख़बरें
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
उनके धर्म का मजाक उड़ाते हुए उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहा जाता है।पाकिस्तान की सरकारी रिपोर्ट ने इस तरह की हकीकत पेश की है।जब भारत का विभाजन कर 1947 में पाकिस्तान बनाया गया था तब वहां हिंदुओं की आबादी 25 प्रतिशत थी।अब यह आबादी बुरी तरह घटकर 1 से 2 प्रतिशत रह गई है।अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का भी यही हाल है।पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों से बुरा बर्ताव किया जाता है।पाकिस्तान बनने के बाद वहां के प्रधानमंत्री लियाकत अली खान और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच समझौता हुआ था कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
भारत ने तो इस वादे को निभाया लेकिन पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के प्रति लापरवाह और निर्मम बना रहा।हिंदुओं व ईसाइयों पर अत्याचार, अपहरण व जबरन धर्मांतरण होते रहे लेकिन पुलिस, अदालत या राजनेताओं ने इसकी जानबूझकर अनदेखी की।पाकिस्तान बनने पर वहीं रहनेवाले हिंदू व ईसाई जो भारत नहीं आ सके, लगातार जुल्म और भेदभाव का शिकार होते रहे।यह मानवाधिकार हनन है जिसे अपना आंतरिक मामला बताकर पाकिस्तान अपना बचाव नहीं कर सकता।भारत को यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाना चाहिए।पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लाना जरूरी है ताकि वह अपने तौरतरीके सुधारे और अल्पसंख्यकों को न्याय और सुरक्षा मिल सके।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Horrible atrocities on children of minority communities like hindus and christians in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- लीडरशिप क्राइसिस से बढ़ा आर्थिक संकट
May 16, 2026 | 11:11 AMकांस 2026 में Tara Sutaria का जलवा, ऑफ-व्हाइट गाउन में लूटी महफिल, ‘वुमन इन सिनेमा’ गाला में मिला सम्मान
May 16, 2026 | 11:07 AMसीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
May 16, 2026 | 11:06 AMनागपुर में हीटवेव का असर, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश जारी; 11 से 4:30 बजे तक कोचिंग क्लास बंद
May 16, 2026 | 10:59 AMमध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
May 16, 2026 | 10:51 AMजेल से रची थी साजिश, नितिन गडकरी धमकी केस में बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 5 साल की सजा
May 16, 2026 | 10:49 AMशाजापुर में दर्दनाक हादसा: AC बस में जिंदा जल गया 4 साल का मासूम, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी
May 16, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














