-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- History Of March 28 On This Day Kapil Dev Achieved A Big Record Saina Also Became Number One
28 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन कपिल देव ने हासिल किया था बड़ा कीर्तिमान, साइना भी बनी थी नंबर वन
- Written By: मृणाल पाठक
खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन। इसी दिन कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड टूटा और साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं।

आज का इतिहास (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन। इसी दिन कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड टूटा और साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 28 मार्च 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए मैच में अपने टेस्ट विकेट के खाते में 435वां विकेट जोड़ कर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट का रिकार्ड तोड़ा।
साइना नेहवाल ने 28 मार्च 2015 को इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया। देश दुनिया के इतिहास में 28 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1866 : पहली एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हुई।
1930: तुर्की (अब तुर्किये) में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैंटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।
1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।
1979: अमेरिका के पेनसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।
2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
सम्बंधित ख़बरें
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
9 जुलाई का इतिहास : सिनेमा, शेयर बाजार और आजादी… जानिए आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई।
2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
History of march 28 on this day kapil dev achieved a big record saina also became number one
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














