9 जुलाई का इतिहास : सिनेमा, शेयर बाजार और आजादी... जानिए आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

Guru Dutt July 9 History: 9 जुलाई इतिहास में कई अहम घटनाओं का साक्षी है। इसी दिन गुरुदत्त और संजीव कुमार का जन्म हुआ, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और अर्जेंटीना स्वतंत्र हुआ।
History of July 9: Cinema, the stock market, and independence... Discover the major historical events of this day.
गुरु दत्त की जयंती,(फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Guru Dutt Birth Anniversary: साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल 1925 में आज ही के दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई।

गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि 'टाइम' पत्रिका ने गुरुदत्त की फिल्मों 'प्यासा' और 'कागज के फूल' को दुनिया की सौ बेहतरीन फिल्मों में जगह दी। 'चौदहवीं का चांद' तथा 'साहब बीबी और गुलाम' को भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में रखा जाता है।

हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक और समर्थ अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था। अन्य घटनाओं की बात करें, तो नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और 1816 में इसी दिन अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

देश दुनिया के इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1816 : अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1819 : सिलाई मशीन के आविष्‍कारक इलियास होवे का जन्‍म।

1875 : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म।

1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।

1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2002 : 'आर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी' का नाम बदलकर 'अफ्रीकन यूनियन' किया गया।

2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने की खातिर अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

2022: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए कोलंबो में उनके आधिकारिक आवास में घुसे।

2025: गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में 40 फलस्तीनियों की मौत।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com