- Hindi News »
- Special Coverage »
- Government Has Given The Farmers Of The Country The Gift Of The Jai Ram Ji Scheme
निशानेबाज: सरकार ने परोसी गरम जलेबी, मेरा पिया घर आया ओ रामजी
Modi government: अब सरकार ने देश के किसानों को जी-राम-जी योजना का उपहार दिया है। इससे खुश होकर किसानों को गाना चाहिए- रामजी पधारे, सुंदर नगरिया में रामजी पधारे।’
- Written By: दीपिका पाल

सरकार ने परोसी गरम जलेबी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आपको याद होगा कि लगभग 25 साल पहले फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित ने नाचते-थिरकते हुए गाया था- मेरा पिया घर आया ओ रामजी! अब सरकार ने देश के किसानों को जी-राम-जी योजना का उपहार दिया है। इससे खुश होकर किसानों को गाना चाहिए- रामजी पधारे, सुंदर नगरिया में रामजी पधारे।’ हमने कहा, ‘यह उपहार नहीं बल्कि पुरानी मनरेगा योजना का नया अवतार है। इसे बड़े तेवर के साथ सरकार ने नए कलेवर में पेश किया है।
विपक्ष की तकरार पर ध्यान न देकर इस बदलाव को स्वीकार कीजिए। जरा सोचिए कि इस योजना में राम का नाम है। कहा गया है- कलियुग केवल नाम अधारा। कलियुग में सबसे बड़ा आधार राम नाम ही है।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, राम नाम कहां नहीं है! ऐसे ठगों को पहचानिए जिनका काम है- राम राम जपना, पराया माल अपना! मौका पाते ही सरकारी खजाना लूटनेवाले नेता मानकर चलते हैं- राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा जब प्राण जाएंगे छूट! कितने ही लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि मुंह में राम, बगल में छुरी। बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम में भी राम लगा था।’ हमने कहा, ‘आप जलेबी के समान अपनी बातों को गोल-मोल घुमा रहे हैं। आपको मालूम होना चाहिए कि राम तेरे कितने नाम।
जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम! लोग लंबे समय से बच्चे के नाम में राम लगाते रहे हैं जैसे कि रामकिसन, रामकिशोर, रामखिलावन, रामअवध, रामकिंकर, रामप्रसाद, रामनारायण, रामविलास, रामनिवास, रामजीवन, रामनिहोर, रामबहोर, रामपूजन, रामगणेश, रामचरण, रामतीर्थ, रामदीन, रामलाल, रामचंद्र, राममूर्ति, रामयश, रामबरन, रामसहाय, रामकृपाल। इसके अलावा सीताराम, जानकीराम, बाबूराम, राजाराम, आत्माराम, तुलसीराम, कृपाराम, मायाराम, दाताराम, घासीराम जैसे कितने ही नाम हिंदी भाषी प्रदेशों में मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला
रावण के मरने के बाद शूर्पणखा का क्या हुआ? जानिए उस रहस्यमयी कथा का सच, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हरियाणा की राजनीति में दलबदलुओं को आयाराम-गयाराम कहते थे। मोदी सरकार के रहते राममंदिर का सपना साकार हो गया और अब किसानों को भी जी-राम-जी योजना मिल गई।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जब हमें फिल्म नटवरलाल का गाना याद आ गया- मीठी-मीठी बातों से किसी का पेट भरता नहीं, राम का भरोसा हो तो कोई भूखा मरता नहीं!’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Government has given the farmers of the country the gift of the jai ram ji scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या चावल का पानी चेहरे पर लगाने से आता है ग्लो? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
Feb 20, 2026 | 01:20 PMभंडारा की तांडा-बस्तियों के अच्छे दिन: 116 करोड़ से बदलेगी 706 बस्तियों की सूरत; पांच साल का मेगा प्लान तैयार!
Feb 20, 2026 | 01:19 PMमुंबईकरों के लिए खुशखबरी! सीधे 15 डिब्बे की पहली लोकल हुई तैयार, जानें कहां से कहां तक चलेगी
Feb 20, 2026 | 01:17 PM‘थोड़ी देर और होती तो…’, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, लोग बना रहे थे वीडियो, DCP ने बचाई जान
Feb 20, 2026 | 01:16 PMपरंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का
Feb 20, 2026 | 01:11 PMनागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
Feb 20, 2026 | 01:08 PMअनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Feb 20, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














