- Hindi News »
- Haryana »
- Rohtak Gang War Firing Noble Heart Hospital Shootout Dinesh Goga Murder Baba Gang Updates
रोहतक में अस्पताल के बाहर युवक पर बरसाईं दो दर्जन गोलियां, बाबा गैंग और हिमांशु भाऊ में खूनी जंग
Rohtak Gang War Shooting: हरियाणा के रोहतक में सोमवार शाम नोबल हार्ट अस्पताल के सामने सोनीपत के दिनेश उर्फ गोगा की 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को इस वारदात में हिमांशु भाऊ गैंग पर शक है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

मृत युवक, फोटो- सोशल मीडिया
Goga Gangster Murdered in Rohtak: हरियाणा के रोहतक में सोमवार देर शाम दिल्ली बाइपास पर स्थित एक निजी अस्पताल के सामने सरेराह गैंगवार हुई। बाइक सवार बदमाशों ने बाबा गैंग से जुड़े दिनेश उर्फ गोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है।
यह सनसनीखेज वारदात सोमवार देर शाम रोहतक के दिल्ली बाइपास स्थित नोबल हार्ट अस्पताल के ठीक सामने हुई। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के निजामपुर गांव का रहने वाला दिनेश उर्फ गोगा अपने एक साथी के साथ पैदल जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक उसकी रेकी करते हुए आए। जैसे ही दिनेश अस्पताल के सामने पहुंचा, बाइक से दो हमलावर नीचे उतरे और उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 20 गोलियां दिनेश को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।
मृतक का प्रोफाइल: बाबा गैंग से जुड़े हैं तार
मृतक दिनेश उर्फ गोगा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुख्यात ‘बाबा गैंग’ का सक्रिय सदस्य था। वह बाबा गैंग के हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है, जिसकी हत्या पहले ही विरोधी हिमांशु भाऊ गैंग द्वारा की जा चुकी है। दिनेश खुद भी कई मामलों में शामिल था और उसे 26 अक्टूबर 2024 को सन्नी रिटोलिया के साथ शराब ठेके पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन अपनी जान को खतरे के बावजूद वह रेकी का शिकार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक नहीं हुआ था, केवल कुछ प्रश्न…, NTA चीफ का इनकार तो शिक्षा मंत्री का इकरार, नीट पर घमासान क्यों?
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
रोहतक के दिल्ली बाईपास पर निजी अस्पताल के बाहर स्कूटी पर आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां। स्कूटी सवार बदमाशों ने 15-20 राउंड फायरिंग कर दिनेश नाम के युवक की हत्या। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी।@NayabSainiBJP #Rohtak #Haryana #HaryanaCrime #BreakingNews #CrimeNews… pic.twitter.com/dBYkRsGDNO — Amit Pandey (@amitpandaynews) February 17, 2026
दुश्मनी की जड़ बनी एक कार
रोहतक के रिटौली गांव के रहने वाले अंकित उर्फ बाबा और हिमांशु भाऊ कभी स्कूल के दिनों में गहरे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन साल 2019 में एक कार को लेकर हुए मामूली विवाद ने इस दोस्ती को ऐसी खूनी रंजिश में बदला कि पिछले 3 सालों में अब तक 4 कत्ल हो चुके हैं। बाबा गैंग का सरगना अंकित उर्फ बाबा फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, उसका प्रतिद्वंदी हिमांशु भाऊ फर्जी पासपोर्ट के जरिए 2022 में विदेश भाग गया था और वर्तमान में अमेरिका से अपना गैंग संचालित कर रहा है। पुलिस को शक है कि दिनेश की हत्या का आदेश भी हिमांशु भाऊ ने वहीं से दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
पुलिस ने अबतक क्या किया?
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी रवि खुंडिया और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने कैमरों की डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि हमलावरों और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक की शिनाख्त की जा सके। हालांकि, अब तक हत्या के सटीक कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
Rohtak gang war firing noble heart hospital shootout dinesh goga murder baba gang updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMउल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
May 22, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














