- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nathuram Godse Murderer Of Father Of The Nation Mahatma Gandhi Was Hanged On This Day 15 November History
15 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन दी गई थी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को फांसी
30 जनवरी 1948 की शाम नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां उतार दीं।इस अपराध पर गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई और वह 15 नवंबर 1949 का दिन था, जब उसे फांसी दी गई।
- Written By: मृणाल पाठक

नाथूराम गोडसे (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व इतिहास के महानतम नेताओं में शुमार किया जाता है। भारत माता को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा और सत्याग्रह का संकल्प निभाया, लेकिन उन्हें आजादी की हवा में सांस लेना ज्यादा दिन नसीब नहीं हुआ। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और 30 जनवरी 1948 की शाम नाथूराम गोडसे ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां उतार दीं।
इस अपराध पर गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई और वह 15 नवंबर 1949 का दिन था, जब उसे फांसी दी गई। यह तथ्य अपने आप में दिलचस्प है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोडसे महात्मा गांधी के आदर्शों का मुरीद था, लेकिन एक समय ऐसा आया कि वह उनका विरोधी बन बैठा और उन्हें देश के बंटवारे का दोषी मानने लगा।
15 नवंबर 2023 को विराट कोहली मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए खेल के इतिहास में 50 एकदिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर दो रन के साथ 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने करियर की 279 वीं पारी में शतकों का अर्धशतक पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
19 फरवरी का इतिहास: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन
नोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन
कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में महान तेंदुलकर की मौजूदगी में यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 15 नवंबर (2013) को ही आखिरी बार भारत के लिए बल्लेबाजी की थी। यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर (2003 में 673 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया।
हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लि यहां क्लिक करें
देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1949 : महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उसका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का ऐलान किया।
1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन।
1988 : अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन की आजादी का ऐलान किया।
1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998 : इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया।
2000 : झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2012 : शी चिनफिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2022 : संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया की आबादी आठ अरब होने की घोषणा की।
2023 : भारत में जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस के खाई में गिरने से 37 लोगों की मौत, 19 घायल।
2023 : विराट कोहली मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट के इतिहास में 50 एकदिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
(एजेंसी)
Nathuram godse murderer of father of the nation mahatma gandhi was hanged on this day 15 november history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Do Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
Feb 20, 2026 | 02:24 PMजालना मनपा की पहली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता; रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:20 PMकिसानों और युवाओं के लिए बड़ी खबर: क्या AI से बदल जाएगी मध्य प्रदेश की तकदीर?
Feb 20, 2026 | 02:19 PMजालना: दोस्त बना धोखेबाज, तीन गुना रिटर्न का झांसा, निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:09 PMThe 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Feb 20, 2026 | 02:09 PMबोर्ड की सख्ती पर भड़के शिक्षक! नकल के लिए केंद्र संचालकों पर निलंबन की तलवार; संगठनों ने खोला मोर्चा
Feb 20, 2026 | 02:07 PMकेरल की मेहमाननवाजी से प्रभावित विदेशी टूरिस्ट, छोटा सा वाकया बना वायरल
Feb 20, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














