-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Friendship Between Arvind Kejriwal And Rahul Gandhi
राजनीति में मिलीजुली कुश्ती, जहां स्वार्थ, वहां आपस में दोस्ती
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, खबर छपी थी कि राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल को वोट देंगे और केजरीवाल राहुल के लिए मतदान करेंगे। यह है दोस्ती की मिसाल! मोहब्बत की दूकान में ऐसा ही आदान-प्रदान होता है। खुले दिल से किसी के हो जाओ या किसी को अपना बना लो। आपने फिल्म ‘शोले’ में जय और बीरु की दोस्ती देखी होगी। अब राहुल और केजरी की दोस्ती देख लीजिए। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘दोस्ती’ का गीत था- तेरी दोस्ती मेरा प्यार’। एक फिल्म का गीत था- बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा।’’
हमने कहा, ‘‘फिल्मी परदे की दोस्ती भूल जाइए। रील लाइफ और रीयल लाइफ में बहुत अंतर होता है। दोस्ती का एक स्टैंडर्ड रहता है। बराबरीवालों में मित्रता होती है। विद्वान किसी मूर्ख से और धनवान किसी भुक्खड़ से दोस्ती नहीं करता। ज्यादातर दोस्ती समवयस्कों में होती है। कभी भी पेड़ की मोटी डाल पर बैठना चाहिए। मालदार से दोस्ती की तो ऐश करोगे, दुनिया के सारे मजे कैश करोगे! यूं तो नेता 140 करोड़ भारतीयों को संबोधित करते हुए ‘मित्रों’ कहता है लेकिन असली मित्र कौन हैं, दुनिया जानती है। मित्रों को एयरपोर्ट, बंदरगाह, गैसफील्ड, उद्योगों का लाइसेंस दिया जाता है। बदले में ये मित्र इलेक्शन बाँड में मोटी रकम देते हैं। स्कूल आफिस में भी मित्र मिल-बांटकर टिफिन खाते हैं।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, रूस और यूक्रेन में, इजराइल और हमास में, बिल्ली और कुत्ते में, सांप और नेवले में, बॉस और कर्मचारी में कभी दोस्ती नहीं हो सकती। कहावत है- घोड़ा घास से यारी करेगा तो खाएगा क्या!’’
सम्बंधित ख़बरें
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, नादान से दोस्ती हो ही नहीं सकती। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी पाकिस्तान से दोस्ती का पैगाम लेकर अमृतसर से लाहौर तक बस से गए थे। बदले में दगाबाज पाकिस्तान ने कारगिल पर हमला कर दिया। कविहृदय अटल मोदी के समान प्रैक्टिकल और सख्त नहीं थे।’’
हमने कहा, ‘‘हिंदी फिल्में दिखाती हैं कि नफरत मोहब्बत का दूसरा नाम है। फिल्मों में हीरोइन शुरुआत में हीरो से नफरत करती है लेकिन बाद में उसका दिल पिघल जाता है। वैसे यह बात सच है कि दुर्जनों में तालमेल जल्दी हो जाता है लेकिन सज्जनों में मुश्किल से एकता हो पाती है।’’
Friendship between arvind kejriwal and rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














