-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Gets A Bigger Bungalow From The Court
निशानेबाज: केजरीवाल को शीशमहल नहीं फला, अब मिल गया उन्हें बड़ा बंगला
- Written By: दीपिका पाल
Former Delhi CM Arvind Kejriwal: अदालत ने सरकार को फटकार सुनाई और अब सरकार को मजबूर होकर दिल्ली के खान मार्केट के सामने लोदी इस्टेट में केजरीवाल को बड़ा बंगला देना पड़ा।

केजरीवाल को शीशमहल नहीं फला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सोहराब मोदी की पुरानी फिल्म का नाम था ‘शीशमहल’ उस फिल्म में जरूरतमंदों की मदद करने की जरूरत से ज्यादा उदारता दिखाने के कारण फिल्म के नायक पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।उनके शीशमहल पर कर्ज देनेवाला साहूकार कब्जा कर लेता है.’ हमने कहा, ‘पुरानी फिल्म की कहानी भूल जाइए।शीशमहल कभी किसी को नहीं फला।मकान या बंगले का नाम शीशमहल रखोगे तो पछताओगे।फिल्म ‘वक्त’ में राजकुमार का डायलॉग था- चिनाय सेठ, जिन लोगों के घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब अपने रहने के लिए आलीशान शीशमहल बनवाया तो उनकी बदनसीबी शुरू हो गई।उन्हें जेल जाने की नौबत आई और शराब नीति को लेकर उन पर आरोप लगे।देश की राजनीति में अपनी ईमानदारी और सादगी का डंका बजाकर सामने आए केजरीवाल की साख बुरी तरह गिर गई।छोटे मकान में रहने और छोटी कार का इस्तेमाल करने का उनका दावा खोखला निकला।शीशमहल की शान और सजावट ने उनका भंडाफोड़ कर दिया।भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उपजे केजरीवाल के सहयोगी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी जेल की हवा खानी पड़ी।राजनीति की कोठरी की कालिख से कोई नहीं बच पाया।’
हमने कहा, ‘केजरीवाल के शीशमहल में रहने जाने से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मना कर दिया।केजरीवाल भी जमानत पर छूटने के बाद से अपनी पार्टी ‘आप’ के एक सांसद के घर में फिरोजशाह कोटला रोड पर रहते हैं।पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की सरकार है इतने पर भी केंद्र सरकार उन्हें दर्जा 8का बड़ा बंगला नहीं दे रही थी।इसके लिए केजरीवाल हाईकोर्ट में गए।अदालत ने सरकार को फटकार सुनाई और अब सरकार को मजबूर होकर दिल्ली के खान मार्केट के सामने लोदी इस्टेट में केजरीवाल को बड़ा बंगला देना पड़ा।अब उम्मीद कीजिए कि केजरीवाल के अच्छे दिन आएंगे।देखना होगा कि क्या उन्हें अन्ना हजारे फिर से आशीर्वाद देंगे?’
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Former delhi chief minister arvind kejriwal gets a bigger bungalow from the court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली मेट्रो में बंदर का ‘रोमांटिक’ अंदाज! लड़की की गोद में बैठा, फिर कर दी ऐसी हरकत; VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:12 PMJanhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
Jun 20, 2026 | 10:11 PMMeloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
Jun 20, 2026 | 10:11 PMफेक एनकाउंटर केस में सम्राट चौधरी मांगें माफी…भरत तिवारी मामले पर भड़के तेजस्वी यादव, जानें क्या कुछ कहा
Jun 20, 2026 | 10:10 PMगणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
Jun 20, 2026 | 10:07 PMNEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात
Jun 20, 2026 | 10:04 PMAyodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
Jun 20, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM













