- Hindi News »
- India »
- Imd Weather Forecast 31 January 2026 Delhi Rain Western Disturbance Effect
उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स! कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, हल्की बारिश भी हो सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Weather Forecast 31 January: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का नया सिलसिला शुरू करने वाले हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फ गिरने की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस रिपोर्ट में जानिए आपके क्षेत्र में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में आज बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार) आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम तक मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। रात के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ से कहां-कहां बदलेगा मौसम?
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्रों में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम, छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
IMD Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी…दिल्ली में बारिश और राजस्थान में ओले, अचानक क्यों बदल गया उत्तर भारत का मौसम?
‘बाबा’ की पुलिस का एक्शन, मासूम से हैवानियत के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में मारी गोली
युद्ध की आग में झुलसा दिल्ली का बाजार! काजू-बादाम और पिस्ता के दाम 50% उछले; ईद से पहले मचा हाहाकार
तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव
उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 1 फरवरी 2026 तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर इसके अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- महिंद्रा की नई XUV 7XO खरीदना हुआ मुश्किल! 12 महीने तक इंतजार, जानिए किस वेरिएंट की डिलीवरी जल्दी
मध्य भारत से महाराष्ट्र तक मौसम का हाल
मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं, जबकि उसके अगले तीन दिनों में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।
Imd weather forecast 31 january 2026 delhi rain western disturbance effect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mohan Babu Controversy: कभी प्रॉपर्टी तो कभी सौंदर्या केस, मोहन बाबू का विवादों से रहा पुराना नाता
Mar 19, 2026 | 06:56 AMपाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, ईद तक नहीं चलेगी मिसाइल और ड्रोन, सऊदी-तुर्की ने कराया समझौता
Mar 19, 2026 | 06:55 AMपहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं तनुश्री दत्ता, फिर बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म की राह पर चली गई एक्ट्रेस
Mar 19, 2026 | 06:32 AMBirthday Horoscope: पैसे की तंगी होगी खत्म! 19 मार्च वालों के लिए 2026 में बन रहे हैं धन लाभ के प्रबल संकेत
Mar 19, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत; जानें क्या आपकी राशि में है राजयोग?
Mar 19, 2026 | 05:05 AMनवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करें, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और आरती का सही समय
Mar 19, 2026 | 04:30 AMलारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी
Mar 18, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













