दिल्ली में ऑटो चालकों से मिलने पहुंचे केजरीवाल, कहा- 'इस बार आ गए अब बहकावे में नहीं आना'

पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal दिल्ली के ऑटो चालकों के दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे। मौके पर ऑटो चालकों ने भाजपा सरकार के शासनकाल में उनके सामने आई परेशानियों का जिक्र किया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिवाली के अवसर पर ऑटो चालकों के मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ऑटो चालकों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका रिश्ता ऑटोवालों से पुराना और भरोसेमंद है। इस दौरान ऑटो चालकों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई और बताया कि नए पोर्टल और ओटीपी सिस्टम से उन्हें फिटनेस और परमिट में दिक्कतें हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने झुग्गियों को तोड़कर लोगों को सड़कों पर ला दिया है, जबकि उन्होंने “जहां झुग्गी वहां मकान” का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब जनता और ऑटो चालक बहकावे में नहीं आएंगे और सच्चे काम करने वालों का साथ देंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com