-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rani Mukherjee Movie Mardani 3 Box Office Collection Know Records
‘मर्दानी 3’ ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें केलक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mardaani 3 Movie Collection: ‘मर्दानी 3’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.92 करोड़ का कलेक्शन किया। रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ आगे चल रही है।

‘मर्दानी 3’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mardaani 3 Film Earning On Sunday: यशराज फिल्म्स की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ की तीसरी किस्त इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है। 30 जनवरी को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ से है, जो पहले से ही जबरदस्त रफ्तार में नजर आ रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या रविवार की छुट्टी का फायदा रानी मुखर्जी की फिल्म को मिल पाया या नहीं।
‘मर्दानी 3’ की शुरुआती दो दिनों का हाल
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में लौटती नजर आ रही हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गुमशुदा बच्चियों और उनके पीछे सक्रिय अपराधी गिरोह पर आधारित है। कहानी और अभिनय की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमाई के मोर्चे पर फिल्म को संघर्ष करना पड़ रहा है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रविवार को छुट्टी होने के चलते ट्रेड को उम्मीद थी कि ‘मर्दानी 3’ की कमाई में अच्छी उछाल आएगी। हालांकि, सैकनिल्क पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को करीब 5.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह कलेक्शन औसत ही माना जा रहा है।
अब तक की कुल कमाई
तीन दिनों में ‘मर्दानी 3’ का टोटल नेट कलेक्शन 16.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म की कमाई फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। हालांकि रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस और निर्देशन की जमकर सराहना हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई बड़ा करिश्मा करती नजर नहीं आ रही।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले पर IFTDA ने जताई चिंता, अशोक पंडित बोले- ये बर्दाश्त नहीं की जा सकती
‘बॉर्डर 2’ का दबदबा बरकरार
दूसरी ओर, ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। रविवार को अपने 10वें दिन इस फिल्म ने 19.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 271.93 करोड़ रुपये हो चुकी है और यह तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। कुल मिलाकर, ‘मर्दानी 3’ कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर तारीफें तो बटोर रही है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के भारी दबाव में इसकी कमाई सीमित होती दिख रही है।
Rani mukherjee movie mardani 3 box office collection know records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














