-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Organization Of Islamic Countries Group Said That Kashmir Is On The Top Priority Of The Oic Agenda
कश्मीर मामले में टांग अड़ाई OIC का नया पैंतरा
- Written By: नवभारत डेस्क

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बार-बार स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर प्रश्न भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है. इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी कदापि स्वीकार्य नहीं है. न हम किसी देश का हस्तक्षेप चाहते हैं न किसी संगठन का! इसमें कोई भी बिचौलिया बनने या नाक घुसेड़ने की कोशिश न करे. भारत सिर्फ यही चाहता है कि पाकिस्तान ने कश्मीर का जो हिस्सा अपने अवैध कब्जे में ले रखा है, उस पीओके को भारत को लौटा दे. इसके अलावा पाक ने गिलगिट-बाल्टिस्तान का इलाका भी चीन को सौंपा है जो कि भारत को वापस मिलना चाहिए.
कश्मीर विवाद में जबरदस्ती टांग अड़ानेवाले ओआईसी (आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन) के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने कहा कि उनका संगठन कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का रास्ता ढूंढने के लिए एक योजना पर काम कर रहा है. हम पाकिस्तान सरकार और अन्य इस्लामिक देशों के साथ मिलकर इसके लिए एक खाका तैयार करने में जुटे हैं. ओआईस 57 मुस्लिम देशों का संगठन है जिस पर सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों का वर्चस्व है. इसका मुख्यालय भी सऊदी अरब के जेद्दा में है. ताहा ने दावा किया कि ओआईसी के ऊपर कश्मीर मुद्दे को लेकर बातचीत और हल खोजने की सामूहिक और व्यक्तिगत दोनों तरह की जिम्मेदारी है. भारत ने ओआईसी के इस गैरजरूरी और अवांछित पैतरे को भांपते हुए उसके महासचिव ताहा की पीओके यात्रा को लेकर कड़ी निंदा की और सख्त शब्दों में भारत-पाक के आंतरिक मामलों से दूर रहने की हिदायत दी.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि आईओसी महासचिव दुर्भाग्य से पाकिस्तान के मुखपत्र बन गए हैं. भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों में ओआईसी का कोई अधिकार नहीं है. भारत के आंतरिक मामलों में उसके हस्तक्षेप करने या दखल देने का कोई भी प्रयास पूरी तरह अस्वीकार्य है. आईओसी के सदस्य देश भी जानते हैं कि टुटपुंजिया पाकिस्तान की तुलना में भारत उनके लिए अधिक उपयोगी है जिसके साथ उनके व्यापक व्यापार संबंध हैं तथा विविध क्षेत्रों में पिछले अनेक दशकों से सहयोग बना हुआ है. भारत की कीमत पर वे पाकिस्तान की मदद करने से पहले 10 बार सोचेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
Editorial organization of islamic countries group said that kashmir is on the top priority of the oic agenda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














