-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Does Bacteriophage Really Keep Ganga Water Clean
संपादकीय- क्या सच में गंगा जल को स्वच्छ रखता है बैक्टीरियोफेगस, शुद्धता संदेह से बिल्कुल परे
- Written By: दीपिका पाल
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए डॉ. सोनकर ने कहा कि गंगा में 1,100 प्रकार के बैक्टीरियोफेगस हैं जो अपनी संख्या से 50 गुना हानिकारक बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं।

आज का संपादकीय (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: जिन लोगों ने गंगा जल की शुद्धता को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के बाद गंगा का पानी पीने तो दूर, नहाने लायक भी नहीं रह गया है, उन्हें पद्मश्री डा. अजय सोनकर ने करार जवाब देकर कहा कि गंगा में विश्व की अत्यंत अनोखी स्वयं शुद्धिकरण प्रणाली है. डा. सोनकर ऐसे वैज्ञानिक हैं जिनकी पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी सराहना की थी।
वह विश्वस्तरीय अनुसंधानकर्ता हैं जिन्होंने कैंसर, जेनेटिक कोड, सेल बायोलॉजी तथा ऑटोफैगी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च की है तथा वेलिंगटन यूनिवर्सिटी, जापान की राइस यूनिवर्सिटी तथा हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसंधानों में भी सहयोग दिया है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए डॉ. सोनकर ने कहा कि गंगा में 1,100 प्रकार के बैक्टीरियोफेगस हैं जो अपनी संख्या से 50 गुना हानिकारक बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं लेकिन मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायी अच्छे बैक्टीरिया को कोई क्षति नहीं पहुंचाते।
ये बैक्टीरियोफेगस प्राकृतिक रूप से जल को शुद्ध रखते हैं. गंगा ऐसी नदी है जो स्वयं अपना संरक्षण करती है. उन्होंने कहा कि बैक्टीरियोफेगस हानिकारक बैक्टीरिया के आरएनए में घुसकर उसे पूरी तरह नष्ट कर देते हैं. डुबकी लगानेवालों के शरीर के किसी भी सूक्ष्म कीटाणु या बैक्टीरिया को गंगा तुरंत पहचान कर खत्म कर देती है. यह इस नदी की खासियत है. दुनिया में और कोई ऐसी चमत्कारी नदी नहीं है. इस स्वयं को शुद्ध करने की गंगा की विशेषता की तुलना समुद्र से की जा सकती है. सूक्ष्म कीटाणुओं का खात्मा करनेवाले बैक्टीरियोफेगस की तादाद कभी कम नहीं होती. इनमें से प्रत्येक अपने जैसे 100 से 300 तक नए बैक्टीरियोफेगस पैदा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Dussehra Ghaat 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां हैं ये घाट
Gangajal Rakhne Ke Niyam: घर में किस जगह और कैसे रखें गंगाजल? जानिए कैसे गंगाजल से जुड़ा है भाग्योदय का योग
नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
Ganga Snan: गंगा स्नान के धार्मिक महत्व के पीछे छुपे वैज्ञानिक लाभ जानकर चौंक जाएंगे
इनका काम सिर्फ ऐसे बाहरी बैक्टीरिया को मारना है जो गंगा में नहाते समय पानी में मिलते हैं. डा. सोनकर ने लोगों को प्रकृति के करीब रहने का संदेश दिया. उन्होंने गंगा जल की शुद्धता को लेकर व्यापक रिसर्च की और कुंभ में डुबकी लगानेवाले अनेक स्थानों के जल का नमूना लेकर उसका प्रयोगशाला में परीक्षण किया. उन्होंने लोगों को चुनौती दी कि वे कहीं से भी गंगाजल लाएं जिसका वे तुरंत परीक्षण कर नतीजा बता देंगे।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह धारणा भी है कि गंगा ऐसे पर्वतीय स्थलों से बहकर आती है जहां गंधक व शोरे की खान हैं. इस वजह से भी उसका जल शुद्ध रहने में मदद मिलती है. गंगाजल कभी बासी नहीं होता. नल या कुएं के पानी को हफ्ता भर भी रखें तो उसकी आक्सीजन बेहद कम हो जाएगी और कीड़े पड़ जाएंगे. गंगाजल न केवल पवित्र बल्कि पूर्णत: शुद्ध बना रहता है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Does bacteriophage really keep ganga water clean
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMअसली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PMनसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
Jul 13, 2026 | 11:00 PMछत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
Jul 13, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM














