-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Manifesto Pimpri Chinchwad Seven Resolutions Ncp
‘सात संकल्प, नई शुरुआत’, पिंपरी-चिंचवड़ के लिए अजित पवार का घोषणापत्र जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Ajit Pawar Manifesto: एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव के लिए ‘सात संकल्प, एक नई शुरुआत’ घोषणापत्र जारी किया।

Ajit Pawar Manifesto:एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pimpri Chinchwad Municipal Election: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार ने पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र ‘सात संकल्प, एक नई शुरुआत’ के नारे के साथ जारी किया। इस घोषणापत्र में शहर की बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास का स्पष्ट रोडमैप पेश किया गया है।
घोषणापत्र में रोज़ाना जलापूर्ति, बेहतर सड़कें, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारदर्शी विकास योजना जैसे मुद्दों पर ठोस वादे किए गए हैं। पार्टी का दावा है कि यह घोषणापत्र छह महीने के ऑन-ग्राउंड सर्वे, वार्ड-स्तरीय संवाद और नागरिकों से सीधी बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। इस दौरान नागरिकों की प्रमुख मांगों नियमित पानी की आपूर्ति, तेज़ और सुरक्षित परिवहन, स्वच्छ वातावरण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और प्रत्यक्ष आर्थिक राहत को घोषणापत्र में प्राथमिकता दी गई है।
पिंपरी चिंचवडच्या सर्वांगीण, सुरक्षित आणि समृद्ध विकासासाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाचं स्पष्ट, ठोस आणि लोकाभिमुख जाहीरनामापत्र जाहीर! ✅ मेट्रो व पीएमपीएमएल बस प्रवास मोफत – कामगार, विद्यार्थी, महिला व ज्येष्ठ नागरिकांना दिलासा. ✅ महिलांपासून ज्येष्ठांपर्यंत सर्वांना… pic.twitter.com/X7s8JCegE5 — Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) January 11, 2026
सात प्रमुख संकल्प
- रोज़ाना स्वच्छ जलापूर्ति
हर घर में तय समय पर हाई-प्रेशर नल से पानी, टैंकर निर्भरता खत्म करना, लीकेज-फ्री पाइपलाइन, नदियों का पुनर्जीवन और बाढ़ नियंत्रण के उपाय। - ट्रैफिक-फ्री और गड्ढा-मुक्त पीसीएमसी
सड़कों की समयबद्ध मरम्मत, गुणवत्ता की ज़िम्मेदारी ठेकेदारों पर, डिजिटल शिकायत प्रणाली, मेट्रो रूट और फ्लाईओवर परियोजनाओं की पारदर्शी निगरानी। - देश का सबसे स्वच्छ शहर
100% कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक निपटान, ज़ीरो लैंडफिल और स्वच्छता के लिए हाउसिंग सोसाइटियों की सक्रिय भागीदारी। - सस्ते और हाई-टेक हेल्थकेयर सेंटर
बड़े अस्पताल, नए मेडिकल संस्थान, 100 सब-अर्बन क्लिनिक, किफायती जांच और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं। - पारदर्शी विकास योजना (DP)
मौजूदा ड्राफ्ट डीपी को रद्द कर नागरिकों की भागीदारी से नई योजना, कानूनी घरों की सुरक्षा और विस्थापन के बजाय पुनर्वास पर ज़ोर। - पीसीएमसी मॉडल स्कूल
100 आधुनिक नगर निगम स्कूल-राष्ट्रीय मानकों की शिक्षा, आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षित शिक्षक और निःशुल्क सुविधाएं। - सीधी राहत और ज़िम्मेदार शासन
मुफ़्त मेट्रो-बस यात्रा, छोटे घर मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, छात्रों को टैबलेट, महिलाओं के लिए बिना ब्याज ऋण योजना तथा खेल-संस्कृति को प्रोत्साहन।
ये भी पढ़े: एमवीए शासन के दौरान झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया, एसआईटी रिपोर्ट से संकेत: फडणवीस
एक्शन-ओरिएंटेड विज़न डॉक्यूमेंट
अजित पवार ने कहा कि ये सात संकल्प छत्रपति शिवाजी महाराज के लोककल्याणकारी शासन, छत्रपति शाहू महाराज के सामाजिक न्याय, महात्मा फुले के शिक्षा-समानता के विचार और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के समता सिद्धांत से प्रेरित हैं। बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबावों के बीच यह घोषणापत्र नागरिकों को सीधी राहत, मजबूत बुनियादी ढांचा और आत्मनिर्भर शहर की दिशा में ले जाने का संकल्प दर्शाता है। एनसीपी का यह घोषणापत्र नारों से अधिक एक्शन-ओरिएंटेड विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
Ajit pawar manifesto pimpri chinchwad seven resolutions ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में 910 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर फिर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग का बड़ा फैसला
Jul 23, 2026 | 12:21 PMघर में AC होते हुए भी पसीने से तर-बतर रही पत्नी! पति की ‘किफायती’ हरकत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Jul 23, 2026 | 12:17 PM12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 12:17 PMअकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Jul 23, 2026 | 12:11 PMदोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दलख देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!
Jul 23, 2026 | 12:10 PMASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
Jul 23, 2026 | 12:09 PMमध्य प्रदेश विधानसभा से UCC बिल पास होने के बाद इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, विभिन्न समाजों ने किया भव्य स्वागत
Jul 23, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














