-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Devendra Fadnavis On Rajya Sabha Election Result Bjp Dhananjay Mahadik
फडणवीस का दांव, पस्त हुई आघाड़ी
- Written By: नवभारत डेस्क

निर्दलीय विधायकों के वोट बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जुटाकर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूरा गेम ही पलट दिया. आखिर महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और महाविकास आघाड़ी के शिल्पकार शरद पवार को भी फडणवीस को लोहा मानना पड़ा. पवार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में चमत्कार हुआ है. विविध मार्गों से विधायकों को अपने पक्ष में करने में देवेंद्र को सफलता मिली है. पवार ने फडणवीस की सराहना की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव नतीजे का राज्य की आघाड़ी सरकार या कोई परिणाम नहीं होगा. आघाड़ी के बहुमत को कोई धक्का नहीं लगा है.
राज्यसभा चुनाव में छठी सीट पर बीजेपी के धनंजय महाडिक विजय हुए. इसे लेकर पुणे में शरद पवार ने कहा कि मतदान पर आपत्ति उठाना बेकार की जिद थी. राज्यसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व को अपने मत दिखाने पड़ते हैं. इसका उन्हें अधिकार है. जिन्होंने मत दिखाए, उसमें कोई चूक नहीं होने की बात चुनाव आयोग ने कही है परंतु इसकी वजह से 4 घंटा विलंब हुआ. राजनीति में रिस्क लेना ही पड़ता है. उद्धव ठाकरे ने ऐसा रिस्क लिया. अत्यंत कम वोट होने पर भी शिवसेना ने चुनाव लड़ा और 33 मत हासिल किए. वहां बीजेपी का भी उम्मीदवार था. दोनों पार्टियों के मतों की संख्या कम होने से निर्दलीयों के वोट महत्वपूर्ण सिद्ध हुए. हमें समर्थन देने के लिए जो निर्दलीय तैयार थे, उन्हें अपनी ओर खींचने में बीजेपी को सफलता मिली. आघाड़ी की संख्या के अनुसार मतदान हुआ है. चुनाव में समन्वय की कोई कमी नहीं हुई. मत फूटे नहीं बल्कि एक-दो वोट ज्यादा पड़े.
नतीजे से कोई आघात नहीं
सम्बंधित ख़बरें
पालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
किसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
पवार ने कहा कि इस नतीजे से मुझे कोई आघात नहीं लगा है. मतों की संख्या देखी जाए तो एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के कोटे से 1 वोट ज्यादा प्रफुल पटेल को मिला है. यह मत आघाड़ी का नहीं बल्कि दूसरे पक्ष का है. मुझे पता है कि यह वोट किसका है. शिवसेना विधायक का वोट क्यों निरस्त हुआ, उन्होंने क्या किया, यह मुझे मालूम नहीं है परंतु अन्य तीनों के संबंध में जो चुनाव आयोग का निर्णय है, वह उचित है.
आघाड़ी में खटपट
इस चुनाव में शिवसेना ने 12 निर्दलीय विधायकों के अलावा बच्चू कडू के प्रहार संगठन, सपा और बहुजन विकास आघाड़ी के सामने फिल्डिंग लगाई थी लेकिन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की कुशल प्लानिंग के सामने यह पूरी तरह विफल साबित हुई. महाराष्ट्र से राज्यसभा की छटी सीट पर जीत हासिल करने के लिए देवेंद्र ने उम्मीदवारों का नाम तय होने से पहले ही रणनीति बनानी शुरू कर दी थी. इसकी भनक न उद्धव ठाकरे को लगी, न शरद पवार को कुछ पता चला. कोरोना संक्रमित होने के बाद भी देवेंद्र ने अपने गैर राजनीतिक मित्रों को काम पर लगा रखा था. मतदान शुरू होने से लेकर तड़के 4 बजे परिणाम घोषित होने तक देवेंद्र विधानभवन में डटे रहे.
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि शिवसेना चुनाव प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही. शिवसेना नेता निर्दलीय विधायकों को अपने काबू में रखने में सफल नहीं हो पाए. इस वजह से बीजेपी ने बाजी पलट दी. शिवसेना इस बात से भी नाराज है कि चुनाव के अंतिम समय में शरद पवार ने वोट के कोटे को 42 से बढ़ाकर 44 कर दिया था. यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पसंद नहीं आया. शिवसेना की हार से आघाड़ी में अफरातफरी है और उसकी एकजुटता पर असर पड़ सकता है. राज्यसभा चुनाव में आघाड़ी ने अपने 3 उम्मीदवारों के पहली पसंद के वोटों की संख्या निर्धारित कर दी थी और दूसरी पसंद के वोटों के बल पर चौथी सीट का जुगाड़ बनाया था लेकिन पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनसे एक कदम आगे बढ़कर आंकड़ों की बाजीगरी करते हुए पूरा गेम बदल दिया. अब सवाल उठता है कि क्या निर्दलीयों को भी संकेतों में ईडी का डर दिखाया गया था?
संजय राऊत का आरोप
शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि बीजेपी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का डर दिखाकर वोट हासिल किए. जिन कारणों से शिवसेना के मत रद्द किए वही आक्षेप बीजेपी के मतदाताओं पर भी लिया गया था परंतु वह मत रद्द नहीं किए गए. बीजेपी की शिकायत की 7 घंटे जांच की गई. चुनाव आयोग के दबाव का भी बीजेपी ने इस्तेमाल किया. बाजार में कुछ घोड़े बिक गए जिनके लिए अधिक बोली लगाई गई थी. ऐसे घोड़ा बाजार से सरकार को खतरा नहीं है.
Devendra fadnavis on rajya sabha election result bjp dhananjay mahadik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














