-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi »
- Bjp Samrasta Sankalp Sabha Mark Sant Ravidas Birth Anniversary Varanasi
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Sant Ravidas 650th Birth Anniversary: वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा की 'समरसता संकल्प सभा' आयोजित होगी। कार्यक्रम में सीएम योगी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा की समरसता संकल्प सभा (फोटो नवभारत)
BJP Event On Sant Ravidas Birth Anniversary: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया जाएगा। अभियान का भव्य शुभारंभ 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जी की जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से होगा। 29 जुलाई को दोपहर लगभग तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पहुंचकर मत्था टेकेंगे तथा आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
131 कलश ग्रहण करेंगे 27 राज्यों के प्रतिनिधि
इस अभियान के तहत संत रविदास जी की पावन जन्मभूमि की मिट्टी 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों, संगठनात्मक जिलों, मंडलों, गांवों एवं बस्तियों तक रवाना की जाएगी। इस अवसर पर समरसता संकल्प सभा भी आयोजित होगी, जिसमें 25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला 20 फरवरी 2027 माघी पूर्णिमा को संत रविदास जयंती तक चलेगी।
भाजपा के कई दिग्गजों की होगी उपस्थिति
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में देशभर से आए अनेक प्रमुख संत शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
संत-महात्माओं एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में पावन मिट्टी से भरे कलशों का पूजन कर उन्हें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। संत रविदास जी की पावन जन्मभूमि की मिट्टी 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों तथा देश के 27 राज्यों एवं छह जोनों के लिए रवाना की जाएगी। इन कलशों का पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
‘गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान’ का आयोजन
अभियान के तहत ‘गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान’ भी चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत श्री रविदास घाट एवं पार्क में 11,000 दीप तथा श्री रविदास स्मारक स्थल पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 29 जुलाई को देशभर के संत श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिरों के साथ ही भाजपा के सभी मंडल स्तर पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पांच चरणों में चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान
भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभियान के तहत कई चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर तक चलेगा। वहीं, 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संत संपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
इसके बाद 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ जालंधर से काशी तक निकाली जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। इसके अतिरिक्त 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा।
इसके साथ सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या एवं समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक देशभर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आयोजन स्थल पर की गई स्वयंसेवकों की तैनाती
कार्यक्रम स्थल पर संत समाज, विशिष्ट अतिथियों, प्रबुद्धजनों, महिलाओं और मीडिया के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि सभी को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से बैठने की सुविधा मिल सके। आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है, जो आगंतुकों का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के संदेश को देशव्यापी स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। सीर गोवर्धनपुर से शुरू होने वाला यह अभियान आने वाले समय में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।
Bjp samrasta sankalp sabha mark sant ravidas birth anniversary varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
Jul 29, 2026 | 11:01 AMडेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
Jul 29, 2026 | 10:56 AMराजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
Jul 29, 2026 | 10:56 AMमकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
Jul 29, 2026 | 10:55 AMक्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
Jul 29, 2026 | 10:52 AMLock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
Jul 29, 2026 | 10:52 AMसंत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
Jul 29, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














