-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Has Fielded Cp Radhakrishnan As Nda Candidate
नवभारत डिजिटल डेस्क: उपराष्ट्रपति का चुनाव का बढ़ा जोर, बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन एनडीए के प्रत्याशी
- Written By: दीपिका पाल
CP Radhakrishnan: बीजेपी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया है, जिनका आरएसएस से पांच दशक से भी अधिक का संबंध है।

बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन एनडीए के प्रत्याशी (सौ. डिजाइन फोटो)
इस समय जो राजनीति चल रही है उसे देखते हुए लगता है कि प्रतीकात्मक चुनाव के लिए विपक्ष अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है।खबरें ऐसी भी हैं कि विपक्ष अपना विरोध जताते हुए इस चुनाव में हिस्सा ही न ले।चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सीपी) राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को त्रिउप्पुर, तमिलनाडु में हुआ था।अगर उनका चयन हो जाता है, तो वह जगदीप धनखड़ (जाट) के बाद देश के दूसरे ओबीसी उपराष्ट्रपति होंगे और एस राधाकृष्णन व आर वेंकटरमण के बाद तमिलनाडु से इस पद पर बैठने वाले तीसरे व्यक्ति होंगे।राधाकृष्णन जब 17 साल के थे तभी से वह आरएसएस और भारतीय जनसंघ बाद में बीजेपी से जुड़े हुए हैं.
वह 1974 में जनसंघ की तमिलनाडु इकाई की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य चुने गए।उन्होंने तमिलनाडु में बीजेपी व अन्ना द्रमुक के बीच चुनावी गठजोड़ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इस समझौते की बदौलत तमिलनाडु में पहली बार बीजेपी के जो तीन प्रत्याशी चुनाव जीते उनमें से एक राधाकृष्णन स्वयं थे।तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष (12 मई 2003 से 22 सितंबर 2006) रहे राधाकृष्णन ने कोयंबटूर लोकसभा सीट को 1998 में 150,000 से भी अधिक मतों से जीता, लेकिन 1999 में उनका जीत का अंतर घटकर 55,000 रह गया और इस सीट से वह 2014 व 2019 में चुनाव हार गए।तमिलनाडु बीजेपी का अध्यक्ष रहते हुए राधाकृष्णन ने 93 दिन की 19,000 किमी लंबी रथ यात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने नदियों को जोड़ने, छुआछूत को खत्म करने और भारत में आतंकवाद के विरुद्ध अभियान चलाने की वकालत की थी।
12 फरवरी 2023 को राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया और टी सौंदर्यराजन के इस्तीफे के बाद उन्हें 19 मार्च 2024 को तेलंगाना के राज्यपाल और पोड्डुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया।इसके बाद 27 जुलाई 2024 को राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।अब 17 अगस्त 2025 को बीजेपी ने राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाया है।बीजेपी का कहना है कि राधाकृष्णन का सर्वसम्मति से चयन कराने के लिए उसने पिछले सप्ताह विपक्षी दलों से बात की है और वार्ता जारी रहेगी।विपक्षी दल अगर राधाकृष्णन के नाम पर सहमत नहीं भी होते हैं, तो भी उनका उपराष्ट्रपति बनना लगभग तय ही है, क्योंकि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
एक तीर से दो निशाने
राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति प्रत्याशी बनाकर बीजेपी एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास कर रही है।आरएसएस को उसकी पसंद का उपराष्ट्रपति देकर बीजेपी आलाकमान ने अपने लिए पार्टी का अध्यक्ष पद आरक्षित कर लिया है।आरएसएस जेपी नड्डा के केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद से ही इस बात पर बल दे रहा था कि उसकी पसंद के व्यक्ति को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जाए और इस सिलसिले में संजय जोशी का नाम बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा था।
बीजेपी आलाकमान को यह स्वीकार नहीं था, इसलिए नड्डा ही अध्यक्ष बने हुए थे।इस गतिरोध को दूर करने के लिए रास्ता यह निकाला गया कि उपराष्ट्रपति पद पर आरएसएस की पसंद के व्यक्ति को आसीन कर दिया जाए और बीजेपी अध्यक्ष पद को बीजेपी आलाकमान (नरेंद्र मोदी व अमित शाह) की पसंद पर छोड़ दिया जाए, जो किसी भी सूरत में यह नहीं चाहते कि पार्टी पर उनकी पकड़ ढीली पड़े।प्रधानमंत्री ने लाल किले से जो आरएसएस की तारीफ की उसे इसी पृष्ठभूमि में समझना चाहिए कि बीजेपी आलाकमान व आरएसएस के बीच ‘समझौता’ हो गया है।बीजेपी को एक ऐसे प्रतीक की जरूरत थी जिसके सहारे वह तमिलनाडु सहित दक्षिण के अन्य राज्यों में अपनी तेजी से खिसकती जमीन को फिर से हासिल कर सके।
लेख – शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Bjp has fielded cp radhakrishnan as nda candidate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














