-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- After Being Appointed As The New Governor Of Jharkhand Santosh Gangwar Said
झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद बोले संतोष गंगवार, कहा- नयी जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा
- Written By: शुभम पाठक
झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही शनिवार रात में ही बरेली में उनके भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया

संतोश गंगावर (सोर्स:- सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झरखंड में नए राज्यपाल संतोष गंगवार को नियुक्त किया गया है। झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो नयी जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरूंगा। झारखंड के नए राज्यपाल गंगावर बरेली संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद रह चुके हैं।
झारखंड के नए राज्यपाल को लेकर राष्ट्रपति भवन द्वारा शनिवार रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही शनिवार रात में ही बरेली में उनके भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया और मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। जिस दौरान गंगवार हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकारते रहे।
संतोष गंगावर ने जाहीर की खुशी
झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार रात करीब एक बजे पत्रकारों से कहा कि मुझे जो नयी जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरूंगा। पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभारी हूं। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी जी मेरे लिए जो नयी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
रांची में BJP ऑफिस घेरने गई कांग्रेस, अंडे-टमाटर और लाठियों से हुआ स्वागत! बैरिकेडिंग तोड़ते ही मचा बवाल-VIDEO
JPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
Mannan Mallick Death: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन
बरेली की जनता का जताया आभार
इसके साथ ही गंगावर ने बरेली की जनता का भी आभार जताया। जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर लगातार भरोसा जताया। लगातार अटूट विश्वास और प्यार बनाए रखा। बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आठ बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं के दौरान कहा था कि संतोष गंगवार को कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा।
बात अगर शुरुआत से करें तो बरेली संसदीय सीट 2024 के चुनाव में भी भाजपा के छत्रपाल गंगवार ने जीती। गंगवार का जन्म 1948 में हुआ और बरेली कॉलेज से ‘बीएससी’ की पढ़ाई के साथ ही एलएलबी की उपाधि हासिल कर 1984 में राजनीतिक जीवन की शरुआत की। उनसे पूछा गया कि वह राजनीति में कैसे आए तो उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल के दौरान जेल जाना पड़ा। एक वर्ष जेल में काटने के बाद जब बाहर आया तो सोचने का तरीका थोड़ा बदल गया। इसी बीच, थोड़ा समय बीतने के बाद जनता पार्टी की बरेली जिला कमेटी में महामंत्री का पद प्रस्तावित किया गया तो मैंने स्वीकार कर लिया।
संतोष गंगावर का राजनीतिक करियर
संतोष गंगावर अपना पहला चुनाव 1984 में वह कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी आबिदा बेगम से हार गए थे। इसके बाद 1989 में वह फिर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल कर पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 में लगातार जीत का सेहरा उन्हीं के सिर सजा। उनकी पहचान कुर्मी बिरादरी के प्रभावशाली नेता के रूप में है।
हालांकि वह सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं। वर्ष 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन ने उनको पराजित कर दिया था, लेकिन गंगवार ने उसके बाद 2014 और 2019 में अपनी जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगवार को राज्यपाल बनाए जाने पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
After being appointed as the new governor of jharkhand santosh gangwar said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PMओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 26, 2026 | 01:08 PMMann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














