-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Bjp New President War Broke Out Between Rss And Bjp Over President Party Is Not Liking Advice
BJP New President: अध्यक्ष को लेकर RSS-BJP में छिड़ी जंग? पार्टी को रास नहीं आ रही संघ की सलाह, नड्डा का कार्यकाल बढ़ा!
- Written By: अभिषेक सिंह
भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने में देरी के पीछे आरएसएस और बीजेपी के बीच की खींचतान बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरएसएस ने बीजेपी को नए अध्यक्ष का सुझाव दे दिया है। लेकिन पार्टी उस सुझाव पर सहमत नहीं है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी अपने नए सरताज को खोजने में जुटी हुई है। यह चर्चा थी की फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। लेकिन मार्च का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है और पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव अब तक नहीं किया जा सका है। इसके पीछे का अहम कारण अब निकलकर सामने आया है।
भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने में देरी के पीछे आरएसएस और बीजेपी के बीच की खींचतान बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरएसएस ने बीजेपी को नए अध्यक्ष का सुझाव दे दिया है। लेकिन पार्टी उस सुझाव पर सहमत नहीं है। यही वजह है कि अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक नए अध्यक्ष का चुनाव होने की बात सामने आ रही है।
कैसा अध्यक्ष चाहता है संघ?
इस खींचतान पर आरएसएस का कहना है कि ‘बीजेपी नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा नाम चाहती है। वहीं, आरएसएस ऐसा व्यक्ति चाहता है जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी मंशा आरएसएस की कार्यप्रणाली और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई नेता इस कसौटी पर तो खरा नहीं उतरता।’
सम्बंधित ख़बरें
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Mann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
नड्डा को मिला एक्सटेंशन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी का अगला अध्यक्ष कब चुना जाएगा? इस सवाल के जवाब में आरएसएस के सूत्र बीजेपी और आरएसएस के बीच चल रही खींचतान की ओर इशारा करते हैं। उनके मुताबिक, नए अध्यक्ष के नाम पर पार्टी और संगठन के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। इसी वजह से मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन मिला है। यानी 20 अप्रैल से पहले नए अध्यक्ष का नाम सामने आना मुश्किल है।
राज्यों के संगठन चुनाव जरूरी
बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव न कर पाने की एक वजह 36 में से 24 राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव न करा पाना भी है। अध्यक्ष चुनने के लिए आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है। अभी तक सिर्फ 12 राज्यों में ही चुनाव हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 6 और राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना जरूरी है।
आरएसएस दे चुका है सुझाव
नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दो राज्यों के आरएसएस के विभाग प्रचारकों से बातचीत में पता चला है कि आरएसएस पार्टी के काम में दखल नहीं देता। वह सिर्फ सलाह देता है, वह भी मांगे जाने पर।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या सलाह नहीं मांगी गई, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘सलाह मांगी गई थी और हमने बहुत पहले ही दे दी है।’
चलता रहेगा मैराथन मंथन
इसके बावजूद जब नए अध्यक्ष के चुनाव में देरी की वजह पूछी गई, तो पता चला कि ‘सरकार और संगठन के विचार एक होने तक मंथन चलता रहेगा।’ हालांकि विभाग प्रचारक ज्यादा बात नहीं करना चाहते थे। वह इतना जरूर कहते हैं कि बीजेपी एक राजनीतिक संगठन है और आरएसएस एक सामाजिक संगठन। दोनों का काम अलग-अलग है।
उन्होंने कहा कि आरएसएस राजनीति नहीं करता। उसका काम सलाह देना है। सलाह का कितना इस्तेमाल होगा, यह पार्टी तय करेगी। 2024 में बीजेपी द्वारा आरएसएस की सलाह न मानने को लेकर विभाग प्रचारक ने कहा कि ‘देखिए, अभिभावक का कर्तव्य है कि वह नई पीढ़ी को सही सलाह दे। कभी नरमी से, कभी सख्ती से।’
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आगे जब और सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि ‘मैं जो कह सकता था, कह चुका हूं। इससे ज्यादा बताना मर्यादा के खिलाफ होगा। मैं इतना जरूर कहूंगा कि आरएसएस भाजपा का अभिभावक है। बच्चे अक्सर भटक जाते हैं। सही अभिभावक वही है जो उन्हें हर बार सही रास्ते पर लाए। अभिभावक बच्चे से नाराज हो सकता है, लेकिन उसे छोड़ नहीं सकता। आरएसएस भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।’
Bjp new president war broke out between rss and bjp over president party is not liking advice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM












