-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bharat Jodo Yatra Congress Could Not Make Security Lapse An Issue
सुरक्षा में चूक को मुद्दा नहीं बना पाई कांग्रेस
- Written By: नवभारत डेस्क

बीजेपी और कांग्रेस में यही फर्क है कि किसी हाथ आए मुद्दे को बीजेपी तत्परता से उठा लेती है जिससे वह देशभर में चर्चा का विषय बन जाता है. जबकि कांग्रेस ऐसे मामलों में गाफिल रहकर अवसर गंवा देती है. जब पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस सरकार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोका गया था तब बीजेपी ने इसे सुरक्षा में चूक का इतना बड़ा मुद्दा बना लिया था कि समूचे देश में इसे लेकर चर्चा होने लगी थी.
ऐसी ही स्थिति राहुल गांधी के साथ कश्मीर में आई लेकिन सुरक्षा में बड़ी चूक के इस मुद्दे को कांग्रेस जनता से नहीं जोड़ पाई. कांग्रेस के दिल्ली व विभिन्न प्रदेशों के नेता इस मामले में उतने आक्रामक नहीं दिखाई दिए जिस तरह पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर बीजेपी के नेता आक्रामक थे.
मीडिया में जब यह तथ्य सामने आया तो उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से विभिन्न प्रदेशों के नेताओं को कोई सूचना नहीं दी गई जबकि कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा पार्टी के हर नेता के लिए चिंता का विषय है. काजीगुंड में प्रदेश के सिर्फ 1 किलोमीटर बाद ही ऐसी गंभीर स्थिति देखी गई. राहुल के सुरक्षा घेरे में कई बाहरी लोग घुस आए इस वजह से यात्रा रोकनी पड़ी. तब राहुल और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बिठाकर पुलिस अनंतनाग ले गई. राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे.
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, ‘भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में राहुल की सुरक्षा में चूक परेशान करनेवाली है. भारत पहले ही 2 पीएम और कई नेताओं को खो चुका है. हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं.’ वास्तव में कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्र में यात्रा ले जाना जोखिम भरा काम है जहां आतंकी हमले और टारगेट किलिंग की घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस ने कोई चूक नहीं होने का दावा करते हुए सफाई दी कि भारत जोड़ो यात्रा के आयोजकों और जिम्मेदारों ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होनेवाली भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया और यात्रा के शुरूआती पॉइंट के पास ही बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी.
आरोप यह भी है कि इस यात्रा की पहली पंक्ति में वे नेता हैं जो संगठन से जुड़े होने के बाद भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से दूरी बनाए रखते हैं. अनधिकृत लोग राहुल तक पहुंच गए जबकि यात्रा की सफलता के लिए महीनों से कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ता उन तक पहुंच नहीं पाए. यात्रा को ऐसे नेता नियंत्रित कर रहे हैं जो अपने बयानों से पार्टी के लिए समस्या उत्पन्न करते आए हैं. राहुल गांधी ने सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी में पहुंच कर श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहरा दिया. सोमवार को यह यात्रा पूर्ण हो जाएगी.
Bharat jodo yatra congress could not make security lapse an issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM














