-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Being A Stand Up Comedian Isnt Easy
निशानेबाज: स्टैंडअप कॉमेडियन तो सिटिंग क्यों नहीं हंसी की फुलझड़ियां बहुत जरूरी
- Written By: दीपिका पाल
स्टैंडअप कॉमेडियन ने यदि काम की बात नहीं की तो वह कुणाल कामरा बनकर मुसीबत में फंस जाता है. वह चाहे तो पावभाजी या पराठा खा ले लेकिन किसी नेता की दाढ़ी, कालेचश्मे और आटोरिक्शा की पैरोडी न बनाए।

स्टैंडअप कॉमेडियन तो सिटिंग क्यों नहीं (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें बताइए कि स्टैंडअप कॉमेडियन क्या होता है? क्या वह बैठकर कॉमेडी नहीं कर सकता? सोचिए कि यदि स्टैंडअप कॉमेडियन को चिगनगुनिया हो जाए या पैर में मोच आ जाए तो वह कैसे खड़ा हो पाएगा? ऐसी हालत में उसकी कॉमेडी का क्या होगा?’ हमने कहा, ‘पुराने स्कूल मास्टर किसी शरारती लड़के को डांटकर कहते थे- स्टैंडअप ऑन द बेंच. इस तरह बेंच पर देर तक खड़े रहते-रहते कुछ बच्चे स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए क्योंकि वह पढ़ाई को सीरियसली न लेते हुए उसे कॉमेडी समझते थे।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, स्टैंडअप कॉमेडियन बनना आसान नहीं है. यह एक परफॉर्मिंग आर्ट है. स्टैंडअप कॉमेडियन ने यदि काम की बात नहीं की तो वह कुणाल कामरा बनकर मुसीबत में फंस जाता है. वह चाहे तो पावभाजी या पराठा खा ले लेकिन किसी नेता की दाढ़ी, कालेचश्मे और आटोरिक्शा की पैरोडी न बनाए.’ हमने कहा, ‘कॉमेडी एक आर्ट है. पहले फिल्में कॉमेडियन के बिना बनती ही नहीं थीं. महमूद, जॉनी वाकर, राजेंद्रनाथ, जॉनी लीवर की कॉमेडी दर्शकों का मनोरंजन करती थी. फिल्म ‘प्यार किए जा’ में महमूद और ओमप्रकाश की कॉमेडी दिलचस्प थी. उसमें महमूद अनोखे अंदाज में हॉरर स्टोरी सुनाकर ओमप्रकाश को डराता है. ‘शोले’ में जगदीप ने सूरमा भोपाली का और असरानी ने अंग्रेजों के जमाने के जेलर का किरदार निभाया था।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम लोग चलते-फिरते, नाचते-गाते हास्य कलाकार की नहीं बल्कि स्टैंडअप कामेडियन की बात कर रहे हैं. स्टैंडअप कामेडी किसी शब्द, विचार या मुहावरे से शुरू की जाती है. इसमें कुछ नया सोचना पड़ता है. घिसे-पिटे पुराने जोक्स से काम नहीं चलता. कॉमेडियन को पब्लिक से कनेक्ट करना पड़ता है. लय या रिद्म बनाए रखनी पड़ती है ताकि लोग बंधे रहें. यह लाइव परफार्मेंस होता है जिसके लिए पहले से काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है. हर एक-दो वाक्य के बाद लोगों को हंसी आए तो ठीक नहीं तो रिकार्ड की गई हंसी के फिलर्स डाल दिए जाते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे पर पैरोडी बनाना कुणाल कामरा को पड़ेगा भारी? विशेषाधिकार हनन मामले में 16 जून को आएगा बड़ा फैसला
‘गद्दार’ वाले बयान पर कुणाल कामरा की दो टूक, एकनाथ शिंदे से माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- ये मेरा पेशा
World Down Syndrome Day: रंग-बिरंगे मोजे और समानता की पुकार; जानें कैसे एक एक्स्ट्रा क्रोमोसोम बदलता है जिंदगी
नवभारत निशानेबाज: कॉलोनी में VIP का आना तो मुश्किल अपने घर जाना
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘राजाओं के दरबार में भी विदूषक रहा करते थे जो अपने चुटकुलों व हरकतों से राजा का तनाव दूर कर उसे खुश करते थे. शेक्सपीयर व कालिदास के नाटकों में भी क्लाउन या कोर्ट जेस्टर हुआ करता था. राजनीति में राज नारायण और लालू यादव हंसी की फुलझड़ी छोड़ा करते थे.’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Being a stand up comedian isnt easy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














