नागपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का 'सो जाओ आंदोलन', सौंपा ज्ञापन

Nagpur Fuel Price Hike: नागपुर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरद पवार गुट) ने जिलाधिकारी कार्यालय पर 'सो जाओ आंदोलन' कर प्रदर्शन किया।
The NCP (Sharad Pawar) youth wing staged a unique 'So Jao Andolan' at the Nagpur Collector's office to protest against rising inflation and fuel prices.
बढ़ती महंगाई (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCP Sharad Pawar Party Nagpur Fuel Price Hike: महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और सरकार की निष्क्रय नीतियों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस शरद पवार पार्टी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदेश कार्याध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी और नागपुर शहर युवक अध्यक्ष अनिल बोकडे के नेतृत्व में 'सो जाओ आंदोलन' किया गया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। तिवारी ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार निष्क्रय बनी हुई है।

यदि सरकार ने आम लोगों के मुद्दों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दाम और महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है और यह सरकार अपने में ही मस्त है। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की।

आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन, कृषि, उद्योग और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

सरकार से तत्काल ईंधन की कीमतें कम कर महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की गई। आंदोलन में प्रणय जांभुलकर, अजहर पटेल, रुद्र धाकड़े, नंदू माटे, सौरभ दुबे, दयाशंकर दुबे, रोहित मोटघरे, प्राजक्त बोरकर, संकेत पारधी, गौरव गजघुमे, रोशन निर्मलकर, प्रशांत बसिने, बलराम मनुजा, सुमित बसिने, ताराचंद भेंडे, मुन्ना मिश्रा, सागर पाचपोहे, शेखर गौरखेडे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com