-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Air India Plane Crashes In Ahmedabad
संपादकीय: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ, स्तब्ध कर देने वाली विमान दुर्घटना
- Written By: दीपिका पाल
अहमदाबाद से लंदन जानेवाले विमान यात्रियों को तनिक भी अहसास नहीं था कि अपने ही शहर के आसमान में काल उन पर झपट्टा मारने की ताक में था। एयर इंडिया का विमान ड्रीम लाइनर 787 के उड़ान भरते ही क्रैश हो जाने आश्चर्य बना।

अहमदाबाद विमान हादसा (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: हादसों पर किसी का वश नहीं होता। एक हृदय विदारक स्तब्ध कर देने वाली दुर्घटना पल भर में सैकड़ों जिंदगियों को लील जाती है। अहमदाबाद से लंदन जानेवाले विमान यात्रियों को तनिक भी अहसास नहीं था कि अपने ही शहर के आसमान में काल उन पर झपट्टा मारने की ताक में था। एयर इंडिया का सबसे बढि़या व उन्नत विमान ड्रीम लाइनर 787 के उड़ान भरते ही क्रैश हो जाने की घटना आश्चर्यजनक है क्योंकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही विमान को उड़ने की अनुमति दी जाती है इसलिए विमान में तकनीकी खराबी आने या इंजन फेल होने का सवाल ही नहीं उठता।
दूसरी बात यह कि विमान को उड़ानेवाले पायलट व को-पायलट दोनों ही काफी कुशल एवं अनुभवी थे फिर भी टेक ऑफ के बाद यह विमान ऊंचाई पकड़ने की बजाय नीचे आता चला गया और एयरपोर्ट परिसर में ही एक बहुमंजिला इमारत से टकराकर आग का गोला बन गया। बड़ी-बड़ी लपटों और काले धुएं से आसमान भर गया। क्या इस दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट के आसपास इमारतों की ऊंचाई सीमित रखने का कानूनी निर्देश दिया जाएगा? क्या मौसम की प्रतिकूलता, हवा की दिशा विमान की उड़ान में बाधक थी? तकनीकी जांच से ही दुर्घटना की वजह सामने आएगी। लंबी फ्लाइट की वजह से विमान में भरपूर ईंधन था इसलिए क्रैश होते ही उसमें भयानक आग लग गई।
विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य इस तरह कुल 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे जो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। ऐसे हादसे में किसी का भी बचना नामुमकिन होता है। जिस इमारत से प्लेन टकराया, वहां के लोगों का भी बचना मुश्किल था। विमान चालक के अंतिम शब्द एयर पोर्ट के कंट्रोल रूम में सुने गए होंगे व ब्लैक बॉक्स में रिकार्ड होंगे। जब दुर्घटना अवश्यंभावी हो जाती है तो पायलट मे-डे कहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Agniveer Reservation Gujarat: पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में 20% आरक्षण, CM भूपेंद्र पटेल का ऐतिहासिक फैसला
क्या किसी तकनीकी खराबी की वजह से विमान टेक ऑफ के बाद आवश्यक ऊंचाई तक न जाते हुए अचानक नीचे आया और पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया? इसके पहले भी 7 अगस्त 2020 को एयर इंडिया का विमान केरल के कोडिकोड में रनवे से फिसल कर क्रैश हो गया था जिसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी व 110 घायल हुए थे। इसमें वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को दुबई से केरल लाया गया था। भारी बारिश में हुई उस दुर्घटना में विमान 2 टुकड़ों में टूट गया था।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Air india plane crashes in ahmedabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














