- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Mayor Marathi Manush Vande Mataram Shaina Nc Statement
मुंबई का अगला मेयर कौन? शाइना एनसी बोलीं- ‘वंदे मातरम’ कहने वाला ‘मराठी मानुष’ ही संभालेगा कमान
BMC Election: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि मुंबई का महापौर वही होगा जो मराठी मानुष होगा और वंदे मातरम बोलेगा। मुंबई मेयर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
- Written By: आकाश मसने

शिवसेना नेता शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shaina NC On BMC Mayor: मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों की आहट के साथ ही सियासत गरमा गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रवक्ता शाइना एनसी ने सोमवार को हुंकार भरते हुए कहा कि देश की आर्थिक राजधानी का अगला मेयर ‘मराठी मानुष’ होगा, जिसके दिल में शहर के लिए प्रेम और जुबां पर ‘वंदे मातरम’ होगा।
महायुति का एजेंडा: ‘मुंबई फर्स्ट’ और विकास
शाइना एनसी ने गठबंधन की रणनीति को साफ किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि महायुति (भाजपा, शिवसेना और एनसीपी) की राजनीति का मूल आधार ‘मुंबई पहले’ का सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि शहर का नेतृत्व वही व्यक्ति करेगा जो न केवल यहाँ की मिट्टी से जुड़ा हो, बल्कि जो मुंबई के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हो।
विपक्ष पर साधा निशाना: ‘नफरत की राजनीति’ का आरोप
महापौर पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शाइना एनसी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन विकास के बजाय नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। गौरतलब है कि मुंबई की राजनीति में ‘मराठी अस्मिता’ हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रही है, और अब ‘वंदे मातरम’ के आह्वान से इसमें राष्ट्रवाद का तड़का भी लग गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की सुरक्षा होगी और भी चाक-चौबंद, 4 नए पुलिस स्टेशन और 2 नए DCP जोन को मिली मंजूरी, बढ़ेगा पुलिस बल
वर्धा में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए छिड़ा चुनावी घमासान, 28 अप्रैल को होगा मतदान
महाराष्ट्र में फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव; महीने की शुरुआत से अब तक 36 से अधिक अधिकारियों का फेरबदल
मुंबई BEST में कामगारों की भारी कमी! क्या अब 60 साल में रिटायर होंगे कर्मचारी? प्रशासन ने सरकार से लगाई गुहार
मराठी चेहरे पर सभी दलों में मची होड़
सिर्फ महायुति ही नहीं, बल्कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि मुंबई का अगला मेयर मराठी ही होगा। हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक रैली में घोषणा की थी कि मुंबई का मेयर ‘मराठी हिंदू’ होगा। शाइना एनसी का ताजा बयान इसी सिलसिले को आगे बढ़ाता दिख रहा है, जिससे चुनाव से पहले ध्रुवीकरण और भाषाई गौरव की बहस तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तान जाकर 20 बच्चे पैदा करो’, नवनीत राणा और ओवैसी में जुबानी जंग तेज, मचा सियासी बवाल
15 जनवरी को हाेगा मतदान
मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के भविष्य का फैसला अब करीब है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी को मतदान होगा। वहीं परिणाम 16 जनवरी आएंगे। बीएमसी चुनाव को ‘मिनी विधानसभा’ माना जाता है, जहां इस बार अजित पवार की एनसीपी महायुति से अलग चुनाव लड़ रही है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
Bmc mayor marathi manush vande mataram shaina nc statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर जिले में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक, चिमूर तहसील में मिले सर्वाधिक 18 अति गंभीर कुपोषित बच्चे
Apr 08, 2026 | 01:23 PMBudhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
Apr 08, 2026 | 01:22 PMअमरावती में 5 जजों के घरों में सेंध, ज्यूडिशियल सिक्योरिटी पर उठा सवाल, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
Apr 08, 2026 | 01:22 PMअश्लील साइटों पर 50 रुपए में मिल रहा था अशोक खरात का वीडियो, SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 01:19 PMसावधान! Instagram पर नकली नोटों का काला खेल, धुरंधर रील के झांसे में आए तो हो जाएंगे कंगाल, 2 ठग गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 01:18 PMदोहरी मुसीबत में फंसा पाक: मध्यस्थता के नाम पर मुनीर की कमीशनखोरी! पाकिस्तान का असली चेहरा आया सामने
Apr 08, 2026 | 01:17 PMनागपुर में भारी हड़कंप! बोरगांव-गोरेवाड़ा रोड पर मनपा का चला बुलडोजर, 80 से ज्यादा दुकानें जमींदोज
Apr 08, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














