आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्श- रविवार 14 मई 2023
वर्ष के प्रारंभ में आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी। पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। वर्ष के मध्य में नौकरी की स्थिति सुखद सामान्य रहेगी। मन उद्धिग्न रहेगा। कर्मचारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। वर्ष के अन्त में अत्याधिक व्यय से चिन्ता रहेगी। आर्थिक कमी महसूस होगी। मित्र से व्यर्थ का विवाद होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक व्यय से चिन्ता होगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी महसूस होगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र से विवाद हो सकता है, वास्ते सावधानी रखें। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आय में वृद्धि होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यो में सफलता मिलेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी।