महाराष्ट्र में OBC छात्रों के लिए 65 छात्रावास, मंत्री अतुल सावे का ऐलान, 7 जिलों में जगह कन्फर्म

OBC Hostels Maharashtra: महाराष्ट्र में ओबीसी छात्रों के लिए 65 छात्रावास शुरू। मंत्री अतुल सावे ने जानकारी दी, CM फडणवीस ने प्रयासों की सराहना की। बाकी जिलों में जगह की तलाश जारी।
OBC Hostels Maharashtra: महाराष्ट्र में ओबीसी छात्रों के लिए 65 छात्रावास शुरू। मंत्री अतुल सावे ने जानकारी दी, CM फडणवीस ने प्रयासों की सराहना की। बाकी जिलों में जगह की तलाश जारी।
मंत्री अतुल सावे और सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

OBC Welfare Department: राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 65 स्थानों पर छात्रावास शुरू कर दिए गए हैं। ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे ने यह जानकारी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शेष जिलों में राजस्व विभाग की मदद से जगह हासिल करने का प्रयास जारी है।

मंत्री सावे ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ स्थानों पर पीडब्लूडी द्वारा दरें बढ़ाए जाने के कारण, किराये पर जगह लेकर भी छात्रावास शुरू किए जाएंगे। इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हस्तक्षेप किया और मंत्री तथा विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जगह प्राप्त करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। यह मुद्दा भाजपा की मनीषा चौधरी द्वारा सदन में उठाया गया था।

सात जिलों में मिली जगह

मंत्री सावे ने आगे जानकारी दी कि सात जिलों में जगह पहले से ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर राजस्व विभाग के माध्यम से डेअरी की जगहें हासिल की जा रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुंबई, मुंबई उपनगर, और पालघर जैसे क्षेत्रों में दरें कम होने के कारण जगह नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब दरें बढ़ जाने से यह समस्या भी हल हो जाएगी।

वसई और उल्लासनगर में भी बनेंगे

वसई और उल्हासनगर में भी छात्रावास शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, ओबीसी छात्रों को शैक्षणिक सहायता, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 'साधार' और 'स्वयंम' के माध्यम से मदद दी जा रही है। अजय चौधरी, अमित देशमुख, योगेश सागर, आदित्य ठाकरे, नाना पटोले सहित अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान विभिन्न प्रश्न उठाए।