-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- A Major Blow To Prime Minister Rishi Sunak Party Before The General Elections In Britain
ब्रिटेन में आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी को करारा झटका
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

आगामी कुछ महीनों में ब्रिटेन (Britain) में आम चुनाव (General Elections) होने वाले हैं लेकिन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी 40 वर्षों में अपने सबसे चिंताजनक और खराब दौर से गुजर रही है। स्थानीय निकाय चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की बुरी तरह पराजय हुई। विपक्षी लेबर पार्टी उसे पछाड़ रही है। इस चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी का 26 प्रतिशत वोट लेबर पार्टी की ओर खिसक गया। इतना ही नहीं, भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक को अपनी ही पार्टी के लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। उन्हें संकेत है कि अब बदलाव का वक्त आ गया है।
यूके में लंबे समय से काउंसिल के चुनाव नहीं हुए थे। अभी यह चुनाव कराए गए जिनमें अर्थव्यवस्था और आव्रजकों को लेकर सुनक की नीतियों के खिलाफ जनमत देखा गया। पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कुर्सी डांवाडोल रही है। बोरिस जानसन के इस्तीफा देने के बाद कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनी थीं लेकिन कुछ ही दिनों बाद 22 अक्टूबर 2023 को सुनक ने यह पद संभाल लिया। ब्रिटिश जनमानस में जल्द ही बदलाव आ गया। ब्लैकपूल साउथ के उपचुनाव में कंजरवेटिव या टोरी पार्टी को मिला बहुमत पलट गया।
वहां लेबर पार्टी के प्रत्याशी क्रिस वेब ने कंजरर्वेटिव उम्मीदवार डेविड जोन को करारी मात दी। यह सीट 2019 में पूर्व पीएम बोरिस जानसन के वक्त कंजरवेटिव पार्टी को स्कॉट लायड ने जीती थी। लायड के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। सुनक इस वादे के साथ प्रधानमंत्री बने थे कि वे डूबती अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाएंगे। उन्होंने कुछ अच्छे कदम भी उठाए और यूरोपियन यूनियन के भीतर और बाहर कुछ नई साझेदारियां भी की। भारत के साथ यूके का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) भी स्वागत योग्य है लेकिन सुनक के कुछ अनुदार कदमों से नाराजगी फैल गई। उन्होंने रवांडा के अवैध अफ्रीकी प्रवासियों को ब्रिटेन से वापस भेजने का सख्त फैसला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा, एंडी बर्नहैम के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ!
अर्थव्यवस्था पर भी उनकी नीतियां विश्वास नहीं जगा पाईं। कंजरर्वेटिव पार्टी का रुख ब्रेक्जिट के विरोध में रहा है। उसके परंपरागत मतदाता अब एक नए दल यूके इंडिपेंडेंस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो कि ब्रेक्जिट की समर्थक है। ब्रिटिश सर्वेक्षणकर्ता प्रो। जॉन कर्टिस ने कहा कि हम स्थानीय चुनाव के नतीजों में कंजरवेटिव पार्टी का 40 वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन देख रहे हैं। इंग्लैंड में सादिक खान के लगातार तीसरी बार मेयर चुने जाने से आम चुनाव के पहले लेबर पार्टी को बढ़ावा मिला है। ब्रिटिश जनमत कंजरवेटिव से लेबर की ओर खिसकता नजर आ रहा है।
A major blow to prime minister rishi sunak party before the general elections in britain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














