-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 14 Year Old Girl Asks For A Ticket To South Korea At The Counter Of Sitabuldi Interchange Station Of Nagpur Metro Train
निशानेबाज: सेलू से सीधे साउथ कोरिया, मेट्रो ट्रेन के सामने समस्या
- Written By: दीपिका पाल
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू गांव की रहनेवाली 14 वर्षीय लड़की ने जब नागपुर मेट्रो ट्रेन के सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन के काउंटर पर साउथ कोरिया के लिए टिकट मांगा तो वहां बैठा कर्मचारी हैरान रह गया।

नागपुर मेट्रो स्टेशन का मामला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू गांव की रहनेवाली 14 वर्षीय लड़की ने जब नागपुर मेट्रो ट्रेन के सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन के काउंटर पर साउथ कोरिया के लिए टिकट मांगा तो वहां बैठा कर्मचारी हैरान रह गया. उसने दोबारा पूछा कि कहां जाना है तो लड़की ने फिर साउथ कोरिया कहा. इस अजीबोगरीब ख्वाहिश को देखते हुए उसे स्टेशन आफिस में बुलाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अपने अभिभावकों से छोटे-मोटे झगड़े के बाद गांव से ट्रेन में बैठकर नागपुर आ गई।
उसका इरादा एयरपोर्ट साउथ मेट्रो स्टेशन जाना था लेकिन उसने साउथ कोरिया कह दिया. उसे बताया गया कि मेट्रो ट्रेन सिर्फ नागपुर के लिए है, यह विदेश नहीं जाती. बाद में सेलू से उसके माता-पिता को बुलाकर उसे वापस सौंप दिया गया. यह बताइए निशानेबाज कि उस लड़की के दिमाग में साउथ कोरिया का नाम कैसे आया? वह साउथ इंडिया, साउथ अमेरिका, साउथ पोल भी तो कह सकती थी.’ हमने कहा, ‘इन दिनों नेटफ्लिक्स और मोबाइल पर साउथ कोरिया की फिल्में काफी लोकप्रिय हो रही हैं जिसे युवा पीढ़ी शौक से देखती है।
इसके अलावा शादियों में कोरियोग्राफर बुलाए जाते हैं जो बॉलीवुड फिल्मों के फड़कते गीतों पर महिलाओं को डांस की प्रैक्टिस कराते हैं. दूकानों में कैंची, नेलकटर और लाइटर पर भी मेड इन कोरिया लिखा रहता है. इसलिए कोरिया शब्द उस लड़की के दिमाग में आ गया होगा.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, उस लड़की की वर्ल्ड एटलस में नक्शा दिखाकर नार्थ और साउथ कोरिया के बारे में समझाना चाहिए ताकि पता चले कि वह कहां जाने की बात कर रही थी. उसे 1950 के कोरिया युद्ध का इतिहास बताया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की सनक की जानकारी दी जा सकती है. साउथ कोरिया में अमेरिका का प्रभाव, आजादी और खुलापन है जबकि नार्थ कोरिया में गरीबी, गुलामी और पिछड़ापन है और लोगों को तानाशाही में डरकर जीना पड़ता है. यदि वह लड़की साउथ कोरिया घूमना चाहती है तो स्वयंसेवी संगठनों या सरकार को उसका अरमान पूरा करने में मदद देनी चाहिए. कहीं जाने या कुछ पाने की प्रबल इच्छा हो तो सब कुछ संभव हो जाता है. रामायण में लिखा है- जो इच्छा करिहो मन माहीं, प्रभु प्रताप कछु दुर्लभ नाहीं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
14 year old girl asks for a ticket to south korea at the counter of sitabuldi interchange station of nagpur metro train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














