- Hindi News »
- Special Coverage »
- 10 Tests Can Be Done By Scanning The Face With Mobile Phone
निशानेबाज: अब सुई टोंचने की नहीं लाचारी, चेहरा बताएगा क्या है बीमारी
- Written By: दीपिका पाल
हैदराबाद के नीलोफर अस्पताल में ऐसी तकनीक विकसित कर ली गई है कि मरीज के चेहरे को मोबाइल फोन से स्कैन कर 10 से ज्यादा जांच की जा सकती है। एआई से बायोसिग्नल का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार हो जाती है।

चेहरे से बीमारी होगी स्कैन (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अब ब्लड टेस्ट के लिए सुई नहीं चुभोनी पड़ेगी। हैदराबाद के नीलोफर अस्पताल में ऐसी तकनीक विकसित कर ली गई है कि मरीज के चेहरे को मोबाइल फोन से स्कैन कर 10 से ज्यादा जांच की जा सकती है। इधर आपने चेहरा स्कैन कराया और 20 से 60 सेकंड में ब्लडप्रेशर, हार्ट रेट, आक्सीजन सैचुरेशन, हीमोग्लोबिन, रेस्पिरेटरी रेट और तनाव स्तर की रिपोर्ट सामने आ जाएगी।’ हमने कहा, ‘कुछ लोगों का चेहरा भावविहीन या स्टोनफेस रहता है। क्या उन पर यह तकनीक असर करेगी?’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह पीपीजी या फोटो प्लिथिस्मोग्राफी तकनीक है जो कैमरे से स्किन के नीचे रक्त प्रवाह में होनेवाले बदलावों को लाइट रिफ्लेक्शन के जरिए ट्रैक करती है। फिर एआई से बायोसिग्नल का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार हो जाती है। देश में 40 प्रतिशत माताएं आयरन की कमी के कारण एनीमिया से पीड़ित हैं। उनकी स्क्रीनिंग के लिए यह तकनीक मददगार है। अंग्रेजी में पहले से कहावत चली आ रही है- फेस इज दि इंडेक्स ऑफ ए मैन। चेहरे से आदमी की पहचान हो जाती है कि वह कैसा है- सदाचारी या दुराचारी, चोर या साहूकार, बुद्धिमान या मूर्ख। फेसरीडिंग भी ज्योतिष का एक हिस्सा है।’
हमने कहा, ‘सिर्फ ज्योतिष क्यों, हर मामले में शक्ल-सूरत देखी जाती है। शादी के लिए लड़के या लड़की के नाक-नक्शे पर ध्यान दिया जाता है। गुरुदत्त ने वहीदा रहमान का चेहरा देखते हुए गाया था- चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो, जो भी हो तुम खुदा की कसम लाजवाब हो! हीरोइन गाती है- चेहरा क्या देखते हो, दिल में उतर के देखो ना! हीरो गाता है- सुभानल्ला हंसी चेहरा ये मस्ताना अदाएं, खुदा महफूज रखे हर बला से! शम्मीकपूर ने शर्मिला टैगोर के लिए गाया था- ये चांद सा रोशन चेहरा जुल्फों का रंग सुनहरा! एक गीत है- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे हम क्या देखें!
सम्बंधित ख़बरें
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
हैदराबाद जाने वाली नीदरलैंड्स की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
ऋषिकपूर ने डिंपल कापडिया के लिए गाया था- चेहरा है या चांद खिला है, सागर जैसी आंखों वाली ये तो बता तेरा नाम है क्या!’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हीरोइन जब सोकर उठती है तो भूतनी लगती है लेकिन मेकअप मैन उसके चेहरे को सुंदर बना देता है। शेर या सांप सामने आ जाए तो चेहरा भय से पीला पड़ जाता है। पुलिस को सामने देखकर चोर के मुंह पर हवाइयां उड़ने लग जाती हैं। लोग शीशे में अपना चेहरा देखते हैं। इसीलिए कहा गया है- दर्पण झूठ न बोले।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
10 tests can be done by scanning the face with mobile phone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
May 26, 2026 | 09:46 PMउज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
May 26, 2026 | 09:43 PMपश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
May 26, 2026 | 09:42 PMAnanya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
May 26, 2026 | 09:40 PMबरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने रखे तर्क; जानें आज पहली सुनवाई में क्या हुआ
May 26, 2026 | 09:30 PMRCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
May 26, 2026 | 09:23 PMManoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
May 26, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














