- Hindi News »
- Religion »
- Who Offered His Eyes To Lord Shiva
रावण से भी बड़ा शिवभक्त था कोई, जानिए किसने भोलेनाथ को अर्पित कर दी थी अपनी आंख
- Written By: सीमा कुमारी
रावण को भगवान शिव का भक्त माना जाता है, जिसने भोलेनाथ की पूजा कर कई वरदान भी प्राप्त किए थे। लेकिन आपको बता दें, रावण नहीं, एक और ऐसा व्यक्ति था, जिसे भोलेनाथ का महान भक्त माना जाता है।

कौन था कन्नप्पा ( सौ.सोशल मीडिया)
शिवभक्ति और साधना का महापर्व सावन का महीना जल्द आने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है, और इस दौरान शिव पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव स्वयं धरती पर वास करते हैं, इसलिए इस महीने में की गई पूजा-अर्चना शीघ्र फलदायी होती है।
सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, वैसे तो देवों के देव महादेव के कई भक्त रहे हैं, जिनमें से एक है रावण का नाम सबसे पहले आता हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, रावण को भगवान शिव का भक्त माना जाता है, जिसने भोलेनाथ की पूजा कर कई वरदान भी प्राप्त किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
Adhik Maas Purnima: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
लेकिन आपको बता दें, रावण नहीं, एक और ऐसा व्यक्ति था, जिसे भोलेनाथ का महान भक्त माना जाता है। उस भक्त का नाम था कन्नप्पा।
बता दें, दक्षिण भारत में हर कोई कन्नप्पा की शिवभक्ति के बारे में जानता है। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कौन थे शिवभक्त कन्नप्पा, जिन्होंने भोलेनाथ को अपनी आंख तक चढ़ा दी थी।
कौन था? कन्नप्पा
ज्योतिष धर्म गुरु के अनुसार, कनप्पा, जिन्हें कन्नप्पा नयनार भी कहा जाता है, भगवान शिव के महान भक्त थे। इनकी कहानी श्रीकालहस्ती मंदिर से जुड़ी हुई है। कन्नप्पा का असली नाम थिन्नन था, जो एक शिकारी परिवार से थे। कन्नप्पा ने बिना किसी पारंपरिक विधि के,अपनी शुद्ध भक्ति और प्रेम से शिव की पूजा की थी।
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से पहले जान लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगा लाभ
क्या है? कन्नप्पा नयनार से जुड़ी कहानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कनप्पा एक शिकारी समुदाय से थे, जो जंगल में शिकार करते हुए श्रीकालहस्ती पहुंचे। इस जंगल में उन्हें एक शिवलिंग दिखा, जिसकी पुजारी पूजा किया करते थे। कन्नप्पा ने बिना किसी विधि विधान के अपनी भक्ति के अनुसार शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी क्योंकि उन्हें पूजा करनी नहीं आती थी।
कन्नप्पा प्रतिदिन शिवलिंग पर मांस चढ़ाते थे अपने मुंह में पानी भरकर शिवलिंग का अभिषेक करते और जंगल से पत्ते-फूल तोड़कर बिना धोए चढ़ा देते थे।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब पुजारी वहां पहुंचते तो उन्हें शिवलिंग अशुद्ध मिला। उन्हें लगा कि यह जानवर का काम है लेकिन रोजाना शिवलिंग पर अशुद्ध फूल-पत्तियां चढ़ी मिलती थी।
यह दृश्य देख पुजारी दुखी होकर शिवलिंग के सामने रोने लगे। तब शिवजी ने पुजारी के मन में कहा कि यह मेरे भक्त का काम है और उसे पूजा करनी नहीं आती है, लेकिन वह मुझसे श्रद्धा भाव से प्रेम करता है। अगर तुम उसे देखना चाहते हो तो छिपकर देखना।
देवशयनी एकादशी से शुरू हो रहा है चातुर्मास, इस दौरान किन कार्यों की है मनाही
शिवलिंग पर चढ़ा दी अपनी आंख
एक दिन कन्नप्पा पूजा के लिए आए और उन्होंने देखा कि शिवलिंग से खून बह रहा है। कन्नप्पा को लगा कि शिवलिंग की आंख में चोट लगी है, तो उन्होंने जड़ी-बूटी लगाई लेकिन खून नहीं रुका।
यह देख कन्नप्पा ने अपनी एक आंख निकालकर शिवलिंग पर लगा दी। जब उन्होंने देखा कि अभी भी खून बह रहा है, तो उन्होंने अपने पैर का अंगूठा वहां रखा जहां से शिवलिंग पर खून बह रहा था। फिर उन्होंने अपनी दूसरी आंख भी निकालने का फैसला किया, लेकिन इससे पहले कि वह अपनी दूसरी आंख निकाल पाते, भगवान शिव ने उन्हें रोक लिया।
ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने कन्नप्पा को दर्शन दिए थे और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। भगवान शिव ने कन्नप्पा को शैव संप्रदाय के नयनार संतों में से एक के रूप में स्थान दिया।
कन्नप्पा को समर्पित मंदिर श्रीकालहस्ती में स्थित है, जो आंध्र प्रदेश में है। कन्नप्पा को 63 नयनार संतों में से एक माना जाता है। कन्नप्पा की कहानी को दक्षिण भारतीय परंपराओं में व्यापक रूप से जाना जाता है।
Who offered his eyes to lord shiva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













