Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें

Purnima Ke Upay 2026: अधिक मास की पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, जप, तप और पूजा-पाठ से सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
Adhik Maas Purnima Benefits
पूर्णिमा (सौ.AI)
Published on
Updated on

Adhik Maas Purnima Benefits:  भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। यह खास महीना तीन साल में एक बार आता है। ज्योतिषयों के अनुसार,अधिक मास पर पड़ने वाली पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और उपायों को कई गुना अधिक फलदायी माना जाता है।

इस साल अधिक मास की पूर्णिमा 30 मई, शनिवार को है। उदया तिथि के अनुसार स्नान-दान की अधिक पूर्णिमा 31 मई को रहेगी। कहा जाता है कि इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय धन आकर्षित करने में मदद करते हैं।

पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष 2026 31 मई को अधिक मास पूर्णिमा पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान किए गए धार्मिक कार्य और पूजा-अर्चना से जीवन के कई दोष दूर होते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं। चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति भी इस दिन को विशेष बना रही है।

अधिक मास की पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय

  • हल्दी का करें उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, अधिक मास की पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा गंगाजल व एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस जल को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है।

  • चंद्र देव को दें अर्घ्य

पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से है, इसलिए इस दिन चंद्र देव की पूजा करना भी शुभ होता है। रात में चंद्रमा निकलने पर जल, दूध, अक्षत और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है।

  • पीपल पेड़ की करें पूजा

पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना भी शुभ माना गया है। शाम को पीपल के नीचे घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

  • मां लक्ष्मी की पूजा करें

वहीं, घर के मंदिर में मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां और मखाने अर्पित करें। मान्यता है कि पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com