-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Rishi Panchami Be Celebrated This Year Importance And Method Of Worship
‘ऋषि पंचमी’ की यह है सही तिथि, जानिए महिलाओं के मासिकधर्म से क्या है इस पूजा का संबंध
- Written By: सीमा कुमारी
Rishi Panchami Kab Hai:ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषि की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को मासिक चक्र में पूजा-पाठ में हुई गलतियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी (सौ.सोशल मीडिया)
Rishi Panchami Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में हर पर्व त्योहार का अपना अलग ही महत्व है, जिसमें कई तरह के व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है ऋषि पंचमी का पर्व। जो अगामी 28 अगस्त 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। आपको बता दें, हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला ऋषि पंचमी का पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है यह त्योहार गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मनाया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, ऋषि पंचमी के दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सप्त ऋषियों – वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज की पूजा करने का महत्व होता है, जिन्होंने वेदों की शिक्षा दी और सनातन धर्म का मार्गदर्शन किया।
ऋषि पंचमी का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस तिथि पर पूजा से उन दोषों का निवारण होता है और शुद्धता की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष कब मनाई जानी वाली ऋषि पंचमी का महत्व और पूजा विधि।
सम्बंधित ख़बरें
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
आषाढ़ का पहला रवि प्रदोष व्रत,भोलेनाथ को चढ़ाएं यह दिव्य महाभोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी
आपको बता दें, हर साल यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है। इस पर्व के दिन सप्त ऋषियों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।
इस बार ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं, अगर पूजन के सुबह मुहूर्त की बात करे तो 28 अगस्त को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
महिलाएं क्यों करती हैं ऋषि पंचमी व्रत
आपको बता दें, ऋषि पंचमी व्रत का संबंध महिलाओं के मासिक धर्म से भी है। हिंदू धर्म में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान धार्मिक कार्य करना वर्जित रहता है। ऐसे में अनजाने में अगर पूजा-पाठ से जुड़े कार्य हो जाएं या कोई गलती आदि हो जाए तो ऋषि पंचमी का व्रत करने से उन दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
ऋषि पंचमी के दिन क्या करें
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा के लिए एक चौकी पर गंगाजल से भरा कलश स्थापित करें। फिर सप्तऋषियों का चित्र या मूर्ति रखें और धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। ऋषि पंचमी के मंत्रों का जाप करें और ऋषि पंचमी की कथा सुनें।
ऋषि पंचमी के दिन ब्राह्मणों को दान जरूर दें। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। यदि संभव हो तो इस दिन गंगा में स्नान करें। पूजा के लिए तुलसी के पत्ते, कुश, रोली, चंदन, अक्षत, फूल आदि का उपयोग करें। पूरे दिन पवित्र रहें और किसी भी प्रकार का पाप न करें।
इस दिन क्या करना होता है अशुभ
ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन न करें। साथ ही नकारात्मक विचारों से बचें।
किसी से झूठ न बोलें और क्रोध न करें।
कोई भी अनैतिक कार्य न करें।
ये भी पढ़े- गणेश चतुर्थी पर वाहन और घर खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए
ऋषि पंचमी के दिन इन चीजों का दान बड़ा शुभ
ऋषि पंचमी के दिन व्रत रखने वाले साधकों को सप्तऋषि की पूजा के बाद दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है इससे व्रत का फल जल्द मिलता है। इस दिन किसी ब्राह्मण को केला, घी, शक्कर आदि का दान करें। साथ ही सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें। इससे साधकों को ब्राह्मण का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
When will rishi panchami be celebrated this year importance and method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














