
Anandeshwar temple: महाराष्ट्र राज्य (सोर्सः सोशल मीडिया)
Daryapur News: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC) द्वारा जिले के दर्यापुर तहसील में स्थित ऐतिहासिक आनंदेश्वर प्राचीन मंदिर के संरक्षण, पुनर्निर्माण और विकास के लिए मंजूरी दी गई है। इस कार्य के लिए मे. सावनी हेरिटेज कन्सर्वेशन प्रा. लि., मुंबई को ठेकेदार के रूप में नियुक्त किया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 9 करोड़ 2 लाख 95 हजार 434 रुपये है, जिसमें जीएसटी और अन्य लागू कर भी शामिल होंगे।
ठेकेदार ने सभी शर्तों और नियमों को स्वीकारते हुए सुरक्षा डिपॉजिट के रूप में 4 लाख 51 हजार 500 रुपये बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर दिए हैं। इस कार्य को 18 महीने के अंदर (मॉनसून सहित) पूरा किया जाएगा, और ठेका प्रक्रिया के लागू होने की तारीख से कार्य प्रारंभ होगा, यह जानकारी MSRDC द्वारा दी गई है।
इस परियोजना के माध्यम से आनंदेश्वर मंदिर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व संरक्षित किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और मंदिर परिसर का विकास किया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, यह सभी कार्य योजना के तहत हो रहे हैं, लेकिन काम की गति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लगभग छह महीने पहले मंजूरी मिलने के बावजूद कार्य की गति बहुत धीमी हो गई है। काम कछुआ गति से चलने का आरोप समाजसेवी अमोल जाधव ने लगाया है। उन्होंने कहा कि यह काम युद्धस्तर पर किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े: Pune में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग इवेंट की तैयारी तेज, कलेक्टर डूडी ने दिए सख्त निर्देश
समाजसेवी अमोल जाधव ने कहा कि आनंदेश्वर मंदिर का संरक्षण और विकास जरूरी है, लेकिन काम की गति इतनी धीमी है कि यह योजना समय पर पूरी नहीं हो पाएगी। यह कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए।






