-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Jyeshtha Month Vinayaka Chaturthi 2
जेठ महीने की विनायक चतुर्थी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें श्रीगणेश की पूजा, विघ्नहर्ता दूर कर देंगे सारे कष्ट
- Written By: सीमा कुमारी
विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ ही बप्पा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी व्रत करने से सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।

कब है ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी(सौ.सोशल मीडिया)
आज 30 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही व्यक्ति की आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ मास में विनायक चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा।
कब है ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 मई को देर रात 11:18 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 मई को रात 9:22 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है। ऐसे में ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी 30 मई 2025 को मनाई जाएगी।
क्या है विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:03 मिनट से 04:43 मिनट तक ।
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:37 मिनट से 03:32 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:12 मिनट से 07:33 मिनट तक ।
निशिता मुहूर्त – रात 11:58 मिनट से 12:39 मिनट तक ।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
ऐसे करें प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा
विनायक चतुर्थी के दिन, सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान और ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। इसके पश्चात, घर के मंदिर में एक लकड़ी की चौकी पर हरे रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद, प्रतिमा के समक्ष घी का दीप जलाएं और बप्पा को गंगाजल से अभिषेक करें। भगवान गणेश को पुष्प, दूर्वा घास, सिंदूर आदि अर्पित करें।
यह भी पढ़ें-इस साल इस दिन है श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए रथयात्रा से जुड़ी ख़ास बातें और सनातन धर्म में इसका महत्व
इसके बाद, भोग के रूप में मोदक या लड्डू चढ़ाएं और अंत में गणेश जी की आरती करें। इस दिन विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश जी के मंत्र और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।
विनायक चतुर्थी का क्या है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ ही बप्पा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी व्रत करने से सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान गणेश चालीसा का पाठ करना भी फलदायी माना गया है। ऐसा करने से जीवन के दुख-संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
When jyeshtha month vinayaka chaturthi 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में भारी बारिश से मचा हाहाकार, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा
Jul 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी जुड़े 112 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ शुरू
Jul 10, 2026 | 11:43 AMचीन-ताइवान पर मंडराया बड़ा खतरा! 162 की रफ्तार से बढ़ रहा Typhoon Bavi; अब तक 50 लोगों की मौत
Jul 10, 2026 | 11:42 AMIND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
Jul 10, 2026 | 11:39 AMबुरहानपुर में बड़ी कार्रवाई: गुड हॉस्पिटल सील, 20 बेड के अस्पताल में चल रहा था 350 मरीजों का इलाज
Jul 10, 2026 | 11:35 AMAnupama Spoiler: अनुपमा की डायरी के लिए प्रेम से भिड़ी राही, गुस्से में छोड़ दिया कोठारी हाउस
Jul 10, 2026 | 11:34 AMDhamaal 4 X Review: आदि-मानव की जोड़ी ने जीता दिल, अजय देवगन की कॉमेडी पर फिदा हुए दर्शक
Jul 10, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














