Anupama Spoiler: अनुपमा की डायरी के लिए प्रेम से भिड़ी राही, गुस्से में छोड़ दिया कोठारी हाउस

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में आज प्रेम और राही के बीच तीखी नोंक झोक देखने के लिए मिल सकती है।गुस्से में आगबबूला प्रेम राही को कोठारी हाउस छोड़कर जाने के लिए कह देता है और राही भी घर छोड़ देती है।
Anupama Spoiler Alert 11 July 2026
अनुपमा में आएगा बड़ा ट्विस्ट (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Rahi Leave Kothari House in Anger: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो अनुपमा में जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। अपनी कहानी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अनुपमा अब फिर से एक बार ऐसे मुद्दे को उठाने वाली है, जो हर महिला के दिल को छू जाएगा।

आने वाले एपिसोड में सीरियल में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अनुपमा कॉम्पीटिशन की तैयारियों में जुट गई है। अनुपमा दिग्विजय से कहती है कि वो हर उस चैलेंज के लिए तैयार रहना चाहती है क्योंकि वो जानती है कि प्रेम उसे किसी भी कीमत पर ये कॉम्पीटिशन जीतने नहीं देगा और उसके इन मंसूबों को अनुपमा कामयाब नहीं होने देगी। अनुपमा के इस हौसले को देख दिग्विजय भी खुश हो जाता है।

दूसरी ओर, बापूजी अनुपमा की हंसी के पीछे छुपे उसके दर्द और बेचैनी को आसानी से भांप लेते है। जिसके चलते वो अनुपमा से अकेले में बात करते हैं। अपने बापूजी के सामने अनुपमा अपनी भावनाओं को छुपा नहीं पाती और बापूजी को बता देती है कि उसे राही की बहुत ज्यादा टेंशन हो रही है।

अनुपमा से मिलने के बाद भड़केगा प्रेम

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में दूसरी ओर, अनुपमा से मिलने के बाद प्रेम का पारा और ज्यादा हाई हो जाता है। प्रेम मोटी बा को ये बताता है कि वो अनुपमा को उसकी डायरी वापस करने गया था, जिसके लिए उसे अच्छा और लंबा लेक्चर सुनने के लिए मिला। अनुपमा का गुस्सा प्रेम उसकी डायरी पर निकालने लगता है। डायरी को फेंकते हुए वो कहता है कि अनुपमा की सड़कछाप रेसिपी का वो क्या करेगा? साथ ही प्रेम आगे कहता है कि मैं अब तक सिर्फ उनकी हार ही देखना चाहता था, लेकिन अब मैं उनकी हार को मिसाल बनते हुए देखना चाहता हूं।

मां की डायरी के अपमान से चढ़ेगा राही का पारा

प्रेम की इस हरकत से राही का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाता है और वो प्रेम से कहती है कि तुमने मम्मी की रेसिपी डायरी का अपमान कैसे किया? कलाकार चाहे जितना बड़ा हो जाए उसकी कला से बड़ा नहीं होता है। तुम अपनी ही कला का अपमान कर कैसे कलाकार बनोगे। आगे राही कुछ ऐसी बात कह देती है, जिससे प्रेम बौखला जाता है। आगे राही कहती है कि मान लो कि तुम मम्मी से डर गए थे। क्योंकि तुम जानते हो वो तुमसे कई गुना बेहतर है। उनकी रेसिपी तुमसे कई गुना बेहतर हैं, यहीं कारण था ना जिसके लिए तुमने मम्मी की रेसिपी डायरी चुरायी थी।

राही को घर से निकालेगा प्रेम

राही की ये बातें सुन प्रेम भड़क जाता है। राही प्रेम को इसके लिए वॉर्निंग भी देती है। राही प्रेम से कहती है कि अगर तुम वापस सही रास्ते पर नहीं आए तो मैं भी मम्मी का साथ देने के लिए मजबूर हो जाऊंगी। प्रेम राही की बात नजरअंदाज करके उसे कोठारी हाउस से छोड़कर जाने के लिए कह देता है। सभी प्रेम को समझाते है, लेकिन वो किसी की भी बात नहीं मानता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com