-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Jyeshtha Purnima 2025
ज्येष्ठ पूर्णिमा का महा शुभ योग, क्यों है इस दिन स्नान-दान का बड़ा महत्व, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
- Written By: सीमा कुमारी
अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और इस महीने में आने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है। जो इस बार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का व्रत 10 जून 2025, मंगलवार को रखा जाएगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को चंद्र देव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी पूरी चमक के साथ दिखाई देता है। इस तिथि को प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है।
आपको बता दें, अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और इस महीने में आने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है। जो इस बार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का व्रत 10 जून 2025, मंगलवार को रखा जाएगा।
हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार, इस दिन सत्यनारायण भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है। साथ ही चंद्रमा का पूजन करना शुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है और स्नान-दान और पूजा का सही समय।
सम्बंधित ख़बरें
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 10 जून मंगलवार के दिन रखा जाएगा। ज्येष्ठ मास हिंदू कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना होता है। इसके अलावा इस दिन इस दिन 3 शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा में बन रहे है कई शुभ योग
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन सिद्ध योग, रवि योग और साध्य योग का निर्माण होगा। सिद्ध योग सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत साध्य योग पूरा दिन रहेगा। अनुराधा नक्षत्र सुबह से लेकर शाम 06:02 तक है, उसके बाद से ज्येष्ठा नक्षत्र है।
इस दिन स्नान करने और दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान का फल कई गुणा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें-अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से गुजर रहे हैं, तो नीम के ये उपाय देंगे बड़ी राहत, शनि देव की मिलेगी कृपा
यह दिन आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी प्रतीक माना जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान और दान 11 जून बुधवार को होगा।
ऐसे करें पूर्णिमा पूजा
- पूर्णिमा पर सुबह ही स्नान कर लें।
- फिर पूजा के लिए सभी सामग्री को एक स्थान पर रख लें।
- सबसे पहले एक चौकी लेकर उसपर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें।
- अब प्रभु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें फूल अर्पित करें।
- इसके बाद पीली मिठाई का भोग लगाएं। घी का दीपक जला लें।
- विष्णु जी के मंत्रों का जप करें।
- प्रभु की आरती करें
- इस दौरान भगवान विष्णु को तुलसी दल डालकर खीर का भोग लगा दें।
- रात को चंद्रमा की आराधना करें और एक लोटे में कच्चा दूध डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
क्या है ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का महत्व
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का समय विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। खासकर किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने से आध्यात्मिक शुद्धि मिलती है। यदि किसी नदी के पास नहीं जा सकते तो घर पर भी शुद्ध जल से स्नान किया जा सकता है।
दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों, ब्राह्मणों और पंडितों को अन्न, वस्त्र, धन और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है। दान करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
When is jyeshtha purnima 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल
Jul 22, 2026 | 02:16 PMMP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार
Jul 22, 2026 | 02:15 PMनासिक के डिंडोरी में केमिकल ड्रम फटने से भीषण विस्फोट: रासायनिक कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारी झुलसे!
Jul 22, 2026 | 02:15 PMBandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Jul 22, 2026 | 02:13 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
Jul 22, 2026 | 02:07 PMमुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
Jul 22, 2026 | 02:04 PMबांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM














