सबसे 'धाकड़' उम्मीदवार ने छोड़ी जन सुराज पार्टी, बताया क्यों छोड़ा PK का साथ; बिहार में बढ़ गई सियासी हलचल

Ritesh Pandey Bihar: बिहार चुनावों में निराशाजनक नतीजों के बाद भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने एक बड़ा फैसला लिया है। जाने-माने भोजपुरी कलाकार ने जन सूरज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
strongest candidate quits jan suraj party reveals why he left pk bihar politics heats up
रितेश पांडेय और प्रशांत किशोर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Politics: बिहार चुनावों में निराशाजनक नतीजों के बाद भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने एक बड़ा फैसला लिया है। जाने-माने भोजपुरी कलाकार ने जन सूरज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की खबर शेयर की और अपने फैसले के पीछे की मुख्य वजह भी बताई।

रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर मैंने जन सूरज पार्टी में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महान त्योहार में हिस्सा लिया। नतीजे अच्छे नहीं रहे, लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि मैंने अपना काम ईमानदारी से किया।

रितेश पांडेय ने और क्या कुछ कहा?

पांडेय ने आगे लिखा, "अब मैं उसी काम के ज़रिए आप सभी की सेवा करना चाहता हूं, जिसने मुझ जैसे एक किसान परिवार के एक आम लड़के को इतना प्यार, स्नेह और सम्मान दिया है। एक राजनीतिक पार्टी का एक्टिव सदस्य रहते हुए ऐसा करना बहुत मुश्किल है। इसलिए आज मैं जन सूरज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"

सियासी हलकों में नई चर्चाओं का दौर

भोजपुरी सिंगर ने आखिर में लिखा कि 'कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है', उम्मीद है आप लोग समझेंगे। जिसका मतलब यह हुआ कि रितेश पांडेय किसी गहरी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं। यही वजह है कि इस आखिरी लाइन ने सियासी हलकों ने नई चर्चाओं को हवा दे दी है।

कहा जा रहा है कि रितेश पांडेय पार्टी की हार के बाद निष्क्रियता से असंतुष्ट थे। चर्चा यह भी है कि नौकरियों की बात करने वाले प्रशांत किशोर ने अपनी प्रोफेशनल टीम, जेएसपीटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 1000 लोगों को नौकरी से बाहर निकाल दिया। इस वजह से भी रितेश पांडेय को धक्का लगा है।

रितेश ने किस सीट से लड़ा था चुनाव?

गौरतलब है कि रितेश पांडेय ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की सदस्यता ली थी। उन्होंने बिहार में रोहतास जिले के करगहर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। करगहर से जेडीयू उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह ने 35676 वोटों से चुनावी बाजी अपने नाम की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com