- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Police Crackdown Illegal Liquor Gambling Nurul Hasan Raids
जुआरियों और शराब तस्करों की शामत! भंडारा जिले के हर कोने में पुलिस ने दी दबिश, 10 से ज्यादा गिरफ्तार
Bhandara Police Raid: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ₹6 लाख की अवैध शराब और जुआ सामग्री जब्त। तुमसर में 5200 किलो महुआ रसायन नष्ट। एसपी नुरुल हसन के नेतृत्व में जिले भर में छापे।
- Written By: प्रिया जैस

भंडारा न्यूज
Illegal Liquor Seized Bhandara: भंडारा जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध व्यवसायों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और जुगार सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 7 हजार 410 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।
पुलिस की इस सक्रियता से जिले के अवैध शराब तस्करों और जुआरियों में हड़कंप मच गया है। तुमसर थाना क्षेत्र के नवरगांव और डोंगरला में पुलिस ने अभिषेक गुर्वे और सुभाष बनकर के ठिकानों पर छापा मारकर करीब 5200 किलो महुए का रसायन और शराब बनाने के सामान जब्त किए, जिसकी कुल कीमत 3 लाख 80 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
लाखों का माल जब्त
मोहाडी पुलिस ने चारगांव निवासी प्रवीण मेश्राम के पास से 1 लाख 21 हजार रुपये का महुआ रसायन और गोबरवाही पुलिस ने दुर्गाप्रसाद गहाने के पास से 64 हजार रुपये का अवैध माल पकड़ा। भंडारा शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी भंडारा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश
शिंदे का फिर ‘एकला चलो’, अचानक दिल्ली पहुंचे, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
नवी मुंबईकरों को चाहिए और पानी, पनवेल व आसपास पानी की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा
भंडारा थाना क्षेत्र में भूषण तिरपुडे और गोपाल हेडाऊ को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं कारधा, जवाहरनगर, वरठी, करडी और आंधलगांव पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी कर हाथभट्टी की शराब जब्त की। साकोली पुलिस ने वार्ड नंबर 3 और सेंदुरवाफा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वों समेत 7 हजार रुपये से अधिक का माल बरामद किया।
यह भी पढ़ें – आसमान से गिरे आग के गोले! जलते टुकड़े गिरते ही फैली तेज रोशनी, भंडारा में मची अफरा-तफरी
जुआ अड्डों पर भी नकेल कसी
लाखांदुर और अडयाल पुलिस ने भी अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। शराब के साथ-साथ पुलिस ने जुआ अड्डों पर भी नकेल कसी है। पवनी पुलिस ने रामपुरी वार्ड और सिरसाला क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुए अड्डों पर छापा मारा।
पहली कार्रवाई में सत्यवान शिवरकर और उनके साथियों सहित पांच लोगों को ताश के पत्तों और नकद राशि के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में मिथुन कांबले सहित पांच अन्य को हिरासत में लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। इस व्यापक अभियान में भंडारा, तुमसर, साकोली और पवनी सहित जिले के लगभग सभी प्रमुख थानों की टीमों ने हिस्सा लिया।
Bhandara police crackdown illegal liquor gambling nurul hasan raids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM













