- Hindi News »
- Religion »
- What Things Should Be Kept In Mind In The Month Of Pausha
आज से आरंभ हुआ पूस का महीना, इस पूरे महीने करें ‘इनकी’ उपासना, जीवन में होने लगेगा शुभातिशुभ
इस वर्ष पौष माह की शुरुआत 16 से दिसंबर से हो रही है। वहीं, इसका समापन अगले साल 2025 यानी 13 जनवरी को होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, पौष माह में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
- Written By: सीमा कुमारी

पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान,(सौ.सोशल मीडिया)
Paush Maas 2024: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से पौष का महीना सनातन धर्म में विशेष स्थान रखता है। यह महीना सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। इस वर्ष पौष माह की शुरुआत 16 से दिसंबर से हो रही है।
वहीं, इसका समापन अगले साल 2025 यानी 13 जनवरी को होगा। इस माह के समापन के बाद माघ के महीने की शुरुआत होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, पौष माह में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं इन बातों के बारे में-
पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान
सम्बंधित ख़बरें
Paush Purnima 2026: आज है साल की पहली पूर्णिमा, स्नान-दान से मिलेंगे सुख-समृद्धि और शांति
पौष पूर्णिमा 2026: 3 जनवरी को करें नवग्रहों की शांति के 10 महाउपाय, सभी दु:ख होंगे दूर
साल की अंतिम अमावस्या ज्योतिष के मुताबिक ये आसान उपाय दे सकते हैं तुरंत राहत
पौष महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम! वरना, वंचित रह जाएंगे मनोवांछित फलों की प्राप्ति से
करें सूर्य उपासना
ज्योतिषियों के अनुसार, पौष माह में सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। प्रतिदिन सूर्य की पूजा करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। जल चढ़ाते समय ध्यान रखें कि जल तांबे के बर्तन में ही चढ़ाया जाए।
दान-दक्षिणा करना
कहते है, पौष माह में दान पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, गुड़, तिल और अन्य चीजें दान करने की सलाह दी जाती है। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान जैसे अनुष्ठान करना भी इस दौरान शुभ माना जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें–
व्रत रखना शुभ
शास्त्र के अनुसार, इस महीने में व्रत रखना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दौरान नमक का सेवन कम करने की भी सलाह दी जाती है।
सात्विक आहार का पालन करें
ऐसा माना जाता है कि इस महीने में मांस और मदिरा का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पौष माह में रविवार को व्रत रखें। सूर्य देव को चावल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
करें भगवान विष्णु की पूजा करें
सूर्य देव के अलावा इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना भी बहुत शुभ होता है। पूजा-पाठ के दौरान श्रीमद् भगवद गीता का पाठ ज़रूर करें। भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए इस महीने में जितना हो सके लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
What things should be kept in mind in the month of pausha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
Mar 03, 2026 | 12:26 PMदुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 12:18 PMTexas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
Mar 03, 2026 | 12:15 PMक्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














