जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO

Cockroach Janata Party: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास ने तीन बड़ी मांगें दोहराईं। जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई पर भी गंभीर आरोप लगाए। जानिए पूरा मामला।

Saurav Das JP Nadda Meeting: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई अपनी हालिया बैठक और विरोध प्रदर्शनों पर जानकारी दी है। सौरव दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने शिकायत यह की। यह बैठक केवल 15-20 मिनट की ही थी।

तीन प्रमुख मांगें:

1. सोनम वांगचुक को जल्द से जल्द रिहा किया जाए ।

2. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ।

3. नीट परीक्षा से संबंधित आत्महत्या के मामलों में पीड़ितों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।

नड्डा ने इन मांगों को सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। प्रवक्ता ने जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' और 'बर्बरता' करार दिया है। उन्होंने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह दावा किया है कि प्रदर्शनस्थल पर पत्थर से भरी वैन मिलने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और उन्होंने इसकी जवाबदेही की मांग की है।

इतना ही नही बल्कि सौरव दास ने कहा कि सरकार द्वारा बातचीत के लिए बुलाना उनकी एक बड़ी जीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और युवा अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो चुके हैं। इस वीडियो को पूरा देखे...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com