छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय

Rahul Gandhi Protest: छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और निष्पक्ष जांच सहित 5 बड़ी मांगे रखी हैं।
Rahul Gandhi PM Residence Protest
PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Rahul Gandhi PM Residence Protest: दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च निकाला। पार्टी का कहना है कि वे देश के युवाओं की आवाज उठाने और प्रधानमंत्री से सीधे जवाब मांगने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। साथ ही देश की जनता से भी ट्वीट करके अपील की है। प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और गर्मा गया जब राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ पीएम आवास के ठीक बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर हमला किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि देश के हर परिवार पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को लगता है कि वह बिना जवाब दिए बच जाएगी, लेकिन इस बार युवा खामोश नहीं बैठेंगे।

गृह मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी लिखा कि भारत के छात्रों की आवाज को किसी भी कीमत पर दबाया नहीं जा सकता।

राहुल गांधी ने लिखा है कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे- नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस पार्टी ने सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रखी हैं। पार्टी की सबसे पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। इसके अलावा छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कांग्रेस का कहना है कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने से भाग रही है।

कांग्रेस के इस भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। पीएम आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है, जिससे इलाके में तनातनी का माहौल बना हुआ है। राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे छात्रों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में आगे आएं और उनका साथ दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com