सपने में खुद को होली खेलते देखना शुभ या अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Swapna Shastra: कल शुक्रवार 14 मार्च को रंगों का महापर्व होली पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। रंगों के इस त्योहार का रंग देश ही नहीं विदेश में भी देखा जाता है। अधिकतर लोग होली को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं।
वहीं दूसरी ओर, सपने में कई लोग होली खेलते हुए देखते हैं या फिर खुद खेलते हैं। ऐसे में अगर आपको सपने में होली के रंग या फिर होली खेलने का सपना दिखाई देता है, तो यह किस बात का संकेत है, शुभ या अशुभ आइए विस्तार से जानते हैं।
जानिए सपने में खुद को होली खेलते देखना शुभ या अशुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को होली देखते हुए देखना अशुभ होता है। यह सपना शुभ नहीं है और आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कुछ अनुचित होने वाला है।
सपने में दूसरों के साथ होली खेलना
अगर आप सपने में दूसरों को होली खेलते हुए देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। स्वपन-शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना देखने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है।
इतना ही नहीं, जिन लोगों की शादी नहीं हुई हो, और वो इस तरह के सपने देखते हैं, तो समझा जाता है कि उन्हें जल्द ही पार्टनर मिलने वाला है।
रंगों के अनुसार होली खेलने वाले सपनों का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी एक रंग से होली खेलता या देखता नजर आ रहा है, तो इसका भी शुभ या अशुभ अर्थ हो सकता है। जानिए किस रंग से खेलने से क्या होता है सपनों का अर्थ।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग खुशी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, अगर कोई व्यक्ति इस रंग से खेलते या फिर दूसरों को खेलते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई गुड न्यूज मिलने वाली है।
लाल रंग से होली खेलने का अर्थ
अगर सपने में लाल रंग से होली खेलते या फिर किसी और को खेलते हुए देखते हैं, तो आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वरना, भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ये रंग दिखना होता है अशुभ
स्वप्न-शास्त्र के अनुसार सपने में यदि होली का लाल या काला रंग दिखाई दे तो इसे अशुभ संकेत माना गया है। यह सपना आने वाले खतरे का इशारा करता है और आपको भविष्य में सतर्क रहने का भी संकेत देता है।