सावन पूर्णिमा पर करें इन 5 पवित्र चीजों का दान, भगवान शिव की कृपा से घर-परिवार रहेगा खुशहाल

Sawan Purnimaहिन्दू धर्म में सावन पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। सावन पूर्णिमा पर कुछ चीजों का दान करना बड़ा शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर भगवान शिव सहित माता लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
सावन पूर्णिमा पर करें इन 5 पवित्र चीजों का दान, भगवान शिव की कृपा से घर-परिवार रहेगा खुशहाल
सावन पूर्णिमा पर करें ये 5 पवित्र दान (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sawan Purnima 2025: पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। अगर पूर्णिमा तिथि की बात करें तो हर महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर व्रत और पूजा के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन, सावन मास की पूर्णिमा का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस बार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त, शनिवार को पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से दान का महत्व बताया गया है।

मान्यता है कि कुछ विशिष्ट वस्तुओं का दान करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और भक्त को मनवांछित फल मिलता है। दान से न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है, बल्कि घर-परिवार में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते है वे पाँच पवित्र चीजें जिनका दान सावन पूर्णिमा पर अवश्य करना चाहिए।

सावन पूर्णिमा पर करें ये 5 पवित्र दान

  • करें गुड़ का दान

सावन पूर्णिमा पर गुड़ का दान करना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ का दान करने से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और व्यक्ति के रास्ते से सभी प्रकार के विघ्न और बाधाएं हटती हैं। गुड़ की मिठास जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे मन का भय और चिंता कम होती है।

  • करें दीपदान का दान

सावन पूर्णिमा पर गुड़ दान करने के अलावा दीपदान का महत्व भी इस दिन अत्यंत माना जाता है। सावन पूर्णिमा पर शिव मंदिर में दीप जलाने का विशेष महत्व है। दीपदान से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, बल्कि यह ऋण से मुक्ति दिलाने और मानसिक तनाव कम करने में भी मदद करता है। जलता हुआ दीप अज्ञानता को दूर कर ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक होता है।

  • करें तिल का दान

सावन पूर्णिमा पर तिल का दान भी करना अत्यंत शुभ होता है। तिल को पवित्र माना जाता है और इसका दान पितृ दोष को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा, तिल के दान से आर्थिक परेशानियों में भी राहत मिलती है और धन की प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। तिल के दान से घर-परिवार में संतुलन और खुशहाली बनी रहती है।

  • अन्न, वस्त्र और धन

सावन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा दान करने से व्यक्ति को अपार पुण्यफल मिलता है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यह दान न केवल आध्यात्मिक रूप से लाभकारी होता है, बल्कि इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होता है। इस पावन दिन पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन की हर समस्या धीरे-धीरे दूर होती है और मन को भी संतोष की अनुभूति होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com